फॉरेस्ट रेंजर की मौत का मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, कार्रवाई की रिपोर्ट भी दें

कार्रवाई के विकल्प पर भी करे विचार

फॉरेस्ट रेंजर की मौत का मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, कार्रवाई की रिपोर्ट भी दें
राजस्थान के प्रतापगढ़ में फॉरेस्ट रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत की डंपर से कुचलकर मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ व न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने अवैध खनन पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी। पीठ ने संगठित अपराध पर निवारक निरोध जैसी सख्त कार्रवाई पर विचार की बात कही।

नई दिल्ली। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में फॉरेस्ट रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत की डंपर से कुचलकर मौत का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। अदालत ने घटना को गंभीर मानते हुए राजस्थान सरकार से विस्तृत जवाब और कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने सुनवाई के दौरान अवैध खनन और उससे जुड़े संगठित अपराधों पर चिंता जताई। पीठ ने कहा कि ऐसे मामलों में निवारक निरोध जैसी सख्त कार्रवाई के विकल्प पर भी विचार किया जाना चाहिए।

दरअसल, 21 सितंबर की देर रात प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी क्षेत्र में फॉरेस्ट रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत कथित अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक डंपर को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें वाहन के साथ काफी दूर तक घसीटता ले गया। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के पास एक तालाब के आसपास जेसीबी से कथित तौर पर अवैध मिट्टी खुदाई की जा रही थी। अब सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में मामले में राज्य सरकार की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

Tags: case

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के निर्यातकों को नए बाजारों से जोड़ने पर जोर, टीपीसीआई और राजस्थान चैम्बर की बैठक में एफटीए ; सरकारी योजनाओं व सेक्टर-वाइज प्रशिक्षण पर बनी सहमति राजस्थान के निर्यातकों को नए बाजारों से जोड़ने पर जोर, टीपीसीआई और राजस्थान चैम्बर की बैठक में एफटीए ; सरकारी योजनाओं व सेक्टर-वाइज प्रशिक्षण पर बनी सहमति
राजस्थान में उद्योग और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (TPCI) और राजस्थान चैम्बर ऑफ...
लेह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना का सच सामने आना चाहिए, चार युवाओं को मारी थी गोली: खड़गे
वाटिका में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप : सिर पर पत्थरों से वार के निशान, पढ़े पूरी खबर  
मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन के लिए किए गए विशेष सुरक्षा इंतजाम
रोड रेज मामले में चार आरोपी गिरफ्तार : नकली पिस्टल और कार बरामद, जानें पूरा मामला  
फॉरेस्ट रेंजर की मौत का मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, कार्रवाई की रिपोर्ट भी दें
जयपुर बुकमार्क 2027 में गुजराती साहित्य पर रहेगा विशेष फोकस, भारत-यूके पब्लिशिंग फेलोशिप की निरंतरता के साथ प्रकाशन