नितिन गडकरी को धमकी मामला : आरोपी जयेश पुजारी की प्रेमिका ने दर्ज कराया बयान, 100 करोड़ की मांगी थी रंगदारी

गडकरी धमकी कांड: आरोपी की प्रेमिका ने खोले अहम राज

नितिन गडकरी को धमकी मामला : आरोपी जयेश पुजारी की प्रेमिका ने दर्ज कराया बयान, 100 करोड़ की मांगी थी रंगदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी मामले में मुख्य आरोपी जयेश पुजारी की प्रेमिका ने बड़ा खुलासा किया है। उसने गवाही दी कि जयेश ने उसी की मदद से मंत्री कार्यालय का नंबर हासिल कर 100 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। पुलिस इस बयान को साजिश की कड़ी जोड़ने में निर्णायक सबूत मान रही है।

नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी देने और उनसे रंगदारी मांगने के मामले मुख्य आरोपी जयेश पुजारी की प्रेमिका मंजुला ने जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण बयान दर्ज कराया है। इस गवाही को अभियोजन पक्ष के लिए एक निर्णायक कड़ी माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में यह बात सामने आयी है कि आरोपी पुजारी ने केंद्रीय मंत्री के जनसंपर्क कार्यालय का मोबाइल नंबर अपनी प्रेमिका की मदद से ही हासिल किया था। इसी नंबर का उपयोग करके उसने धमकी भरे फोन किये और करोड़ों रुपयों की मांग की। 

बताया जा रहा है कि इस महिला ने पुलिस और अदालत के समक्ष आरोपी की गतिविधियों और उनके बीच हुए संवाद के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उसने जयेश के व्यवहार, उसके संपर्कों और फिरौती मांगने की साजिश में उसकी संलिप्तता के बारे में कई अहम राज खोले हैं। महिला ने अपने बयान में यह भी खुलासा किया कि जयेश ने उससे शादी करने का वादा किया था, जिसके कारण वह उसके प्रभाव में थी। यह पूरा मामला गडकरी के कार्यालय में किये गये उन धमकी भरे फोन कॉल से जुड़ा है, जिनमें कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की मांग की गयी थी। 

शुरुआती जांच में यह संकेत मिले थे कि आरोपी ने जेल के भीतर से ही ये कॉल किये थे और दहशत फैलाकर अवैध वसूली की कोशिश की थी।फिलहाल, जांच अधिकारी इस गवाही के आधार पर घटनाओं के क्रम को जोड़ने और इस पूरी साजिश में आरोपी की भूमिका की पुष्टि करने में जुटे हैं। पुलिस इस मामले में पहले ही आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है और कानूनी कार्यवाही जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित