सीएम सम्राट की मौजूदगी में अरविंद शर्मा ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता के लिए भरा नामांकन, मंगल पांडेय ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा

पाण्डेय बिहार विधानसभा चुनाव में सीवान सीट से विधायक चुने गए थे

सीएम सम्राट की मौजूदगी में अरविंद शर्मा ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता के लिए भरा नामांकन, मंगल पांडेय ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा

बिहार भाजपा मुख्यालय प्रभारी सूर्य कुमार शर्मा ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुए इस नामांकन के बाद उनकी जीत तय मानी जा रही है। उन्होंने नेतृत्व का आभार जताते हुए पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने का संकल्प लिया।

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय प्रभारी सूर्य कुमार शर्मा (अरविंद शर्मा) ने गुरुवार को बिहार विधान परिषद उपचुनाव 2026 के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। सूर्य कुमार शर्मा ने यह नामांकन वरिष्ठ भाजपा नेता मंगल पांडेय के विधान परिषद से इस्तीफे के बाद उनकी खाली हुई सीट के लिए भरा है। पाण्डेय बिहार विधानसभा चुनाव में सीवान सीट से विधायक चुने गए थे और उन्होंने विधान परिषद की सद्स्यता छोड़ दी थी। सदन में सत्तारूढ़ दल की ताकत को देखते हुए सूर्य कुमार शर्मा का चुना जाना प्रायः तय माना जा रहा है।

सूर्य कुमार शर्मा के नामांकन के समय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के वरिष्ठ नेता और विधायक उपस्थित थे।

‎नामांकन भरने से पहले भाजपा के मुख्यालय प्रभारी सूर्य कुमार शर्मा (अरविंद शर्मा) ने प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सूर्य कुमार शर्मा ने बिहार विधान परिषद उपचुनाव में राजग उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तथा राजग के सभी सहयोगी पार्टियों के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने उनके ऊपर जो भरोसा जताया है, उस पर वह खरे उतरने की कोशिश करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन