मानसून सत्र में सरकार को घेरेगा इंडिया गठबंधन : चंदा चोरी और एथेनॉल मुद्दे को उठाएंगे, खड़गे बोले- जनता की आवाज बनकर मांगगे हर सवाल का जवाब

जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय करेगा इंडिया गठबंधन

मानसून सत्र में सरकार को घेरेगा इंडिया गठबंधन : चंदा चोरी और एथेनॉल मुद्दे को उठाएंगे, खड़गे बोले- जनता की आवाज बनकर मांगगे हर सवाल का जवाब
इंडिया गठबंधन सरकार को कई मोर्चों पर घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष राम मंदिर चंदा विवाद, पेपर लीक और एथेनॉल मिश्रण जैसे मुद्दों पर जवाब मांगेगा। खड़गे ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग दोहराते हुए कहा कि विपक्ष जनहित और जनता की आवाज बुलंद करेगा।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि मानसून सत्र में इंडिया गठबंधन राम मंदिर चंदा चोरी, पेपर लीक और एथेनॉल मुद्दे पर सरकार को घेरेगा। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले आज संसद भवन में इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद खड़गे ने कहा कि कांग्रेस और पूरा विपक्ष मानसून सत्र में जनता की आवाज बनकर केन्द्र सरकार से हर सवाल का जवाब मांगेगा और जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय करेगा।

खड़गे ने कहा कि विपक्ष संसद में राम मंदिर में कथित चंदा चोरी और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था के साथ योगदान दिया है, इसलिए इस पूरे मामले की तत्काल स्वतंत्र जांच कराई जाए और चंदे का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के कथित पतन का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाएगा। खड़गे ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 से अब तक 152 पेपर लीक हो चुके हैं और इस कारण 25 छात्रों ने अपनी जान गंवाई है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग दोहराई।

कांग्रेस अध्यक्ष ने साढ़े 3 करोड़ वाहन मालिकों पर कथित रूप से जबरन एथेनॉल मिश्रण थोपने के मुद्दे को भी उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार स्वयं इसे एक्सपेरिमेंट बता रही है और सवाल उठाया कि क्या जनता की गाढ़ी कमाई पर बोझ डालना ही भाजपा की नीति बन गई है। खड़गे ने कहा कि इन मुद्दों के अलावा विपक्ष संसद में अन्य जनहित के मुद्दों और सरकार द्वारा लाए जाने वाले विधेयकों पर भी सरकार से जवाब मांगेगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन जनता के अधिकार, जनता की आवाज और जनता के विश्वास की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगा। उल्लेखनीय है कि पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन लगातार जारी है और विपक्ष इस मुद्दे को संसद के अंदर भी प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।

 

Read More नीट पेपर लीक और आंदोलनों पर मायावती ने जताई चिंता, सरकार और प्रदर्शनकारियों से संवाद की अपील

Tags: Monsoon

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें