भारत-अमेरिका व्यापार समझौता : ट्रंप ने हटाया 25% टैरिफ, निर्यात को मिलेगी मजबूती
रूस से तेल आयात रोकने की प्रतिबद्धता जताई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूसी तेल खरीद को लेकर लगाए गए अतिरिक्त 25% टैरिफ हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा तय हो गई है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इससे भारतीय निर्यातकों, खासकर एमएसएमई, किसानों और मछुआरों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर का अमेरिकी बाजार खुलेगा और महिलाओं व युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बनेंगे।
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूसी तेल खरीद को लेकर लगाए गए अतिरिक्त 25% टैरिफ हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्यकारी आदेश के मुताबिक भारत ने रूस से तेल आयात रोकने की प्रतिबद्धता जताई है। समझौते के तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर शुल्क कम कर के 18% करेगा, जबकि कई उत्पादों—जैसे वस्त्र, चमड़ा, हस्तशिल्प, रसायन, दवाइयां, रत्न-हीरे और विमान पुर्जों पर टैरिफ शून्य होगा। इससे भारतीय निर्यात और ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूती मिलेगी।

Comment List