हिन्द महासागर में बढ़ेगी भारत की ताकत: स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल, तकनीक और ताकत का अनोखा संगम

ब्रह्मोस मिसाइल से भी होगा लैस

हिन्द महासागर में बढ़ेगी भारत की ताकत: स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल, तकनीक और ताकत का अनोखा संगम
भारतीय नौसेना की मारक क्षमता में भारी इजाफा करते हुए शनिवार को अत्याधुनिक स्वदेशी युद्धपोत 'आईएनएस महेंद्रगिरि' को विशाखापत्तनम में नौसेना के बेड़े में शामिल कर लिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में हुए इस समारोह में प्रोजेक्ट 17ए के इस छठे फ्रिगेट को आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक बताया गया

विशाखापत्तनम। अत्याधुनिक स्वदेशी स्टील्थ युद्धपोत आईएनएस महेंद्रगिरि शनिवार को यहां में एक समारोह में नौसेना के बेड़े में शामिल हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे ऐतिहासिक अवसर और इस अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत को भारत की जहाज निर्माण में बढ़ती आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया। पिछले डेढ़ वर्ष में नौसेना में शामिल होने वाला यह प्रोजेक्ट 17 ए का छठा स्वदेशी युद्ध पोत है। इसमें 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है। इसका डिजाइन भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है और इसका निर्माण मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने किया है।

समारोह को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि आईएनएस महेंद्रगिरि तकनीकी रूप से उन्नत और युद्ध के लिए तैयार नौसेना के निर्माण के प्रति देश की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समुद्री और आर्थिक सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने भारत के सागर दृष्टिकोण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी और कहा कि मानवीय सहायता, समुद्री डकैती रोधी अभियानों तथा ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा में नौसेना की भूमिका भारत के आर्थिक हितों की रक्षा में उसके योगदान को दर्शाती है।

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने कहा कि आईएनएस महेंद्रगिरि का शामिल होना स्वदेशी युद्धपोत निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे नौसेना की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट 17ए के तहत शुभारंभ से डिलीवरी तक का समय 63 महीने से घटाकर 31 महीने और कुल निर्माण अवधि 95 महीने से घटाकर 75 महीने कर दी गयी है, जबकि सभी तकनीकी परीक्षण केवल एक समुद्री परीक्षण में पूरे किये गये।

करीब 6,670 टन वजन और 28 समुद्री मील प्रति घंटा की अधिकतम गति वाला आईएनएस महेंद्रगिरि फ्लीट एयर डिफेंस, सतह-रोधी युद्ध, पनडुब्बी-रोधी युद्ध, समुद्री अवरोधन, निगरानी तथा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभियानों को अंजाम देने में सक्षम है। यह युद्धपोत उन्नत स्टील्थ क्षमताओं, आधुनिक सेंसर, नेटवर्क-केंद्रित युद्ध प्रणालियों, अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों से लैस है और इसमें सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल भी लगायी जा सकती है।

Read More केरल में भारी बारिश...वायनाड में लैडंस्लाइड से 2 की मौत, 8 लोगो को किया रेस्क्यू

पूर्वी घाट की महेंद्रगिरि पर्वतमाला के नाम पर रखे गये इस फ्रिगेट के निर्माण में 200 से अधिक भारतीय उद्योगों, जिनमें अनेक एमएसएमई शामिल हैं, का योगदान रहा है। पूर्वी बेड़े में शामिल होने के बाद यह भारतीय नौसेना की समुद्री युद्ध क्षमता और हिंद महासागर क्षेत्र में उसकी परिचालन पहुंच को और मजबूत करेगा।

Read More ब्रिक्स देशों को भविष्य के अनुकूल मिलकर करना होगा काम : बदलती अर्थव्यवस्थाओं के लिए परिवहन भविष्य की सबसे बड़ी चुनौती, नितिन गडकरी ने कहा- भारत ने विकसित किया दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता