अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: 30 किलो हेरोइन बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी दुबई स्थित तस्कर के संपर्क में

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: 30 किलो हेरोइन बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी दुबई के तस्कर के संपर्क में थे, जो सीमा पार से खेप भेज रहा था।

अमृतसर। पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दुबई स्थित एक तस्कर के संपर्क में थे, जो सीमा पार से हेरोइन की खेप पंजाब में पहुंचाने का काम कर रहा था। आरोपी उसके निर्देशों पर निर्धारित स्थानों से हेरोइन की खेप प्राप्त करते थे और बाद में उसे पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करते थे।

यादव ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ थाना छेहरटा, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है। जांच एजेंसियां इस नेटवर्क के संपर्कों का पता लगाने, गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान करने, वित्तीय लेन-देन की जांच करने तथा संभावित हवाला नेटवर्क से जुड़े संबंधों को खंगालने में जुटी हुई हैं। पंजाब पुलिस ने कहा कि राज्य को नशा मुक्त बनाने और ड्रग तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ऐसे संगठित अपराध सिंडिकेट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर