दिवाली से पहले शराबियों को झटका! Old Monk पर लगा ब्रेक, जानें वजह
बोतल के लेबल पर भ्रामक विवरण
महाराष्ट्र। लोकप्रिय शराब ब्रांड ओल्ड मॉन्क की महाराष्ट्र में बिक्री दोबारा शुरू होने पर फिलहाल संशय बना हुआ है। रम की श्रेणी और बोतल पर दी गई जानकारी को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की आपत्ति के बाद कंपनी ने बॉम्बे हाईकोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है। अब कंपनी संशोधित लेबल के साथ नियामक के पास जाएगी।
दरअसल, FSSAI ने खोपोली स्थित निर्माण इकाई के निरीक्षण के बाद बिक्री पर रोक लगाई थी। नियामक का कहना है कि उत्पाद में न्यूट्रल स्पिरिट के साथ रम का फ्लेवर मिलाया जाता है, इसलिए इसे वास्तविक रम बताकर बेचना उचित नहीं है। लेबल पर '7 Years Old Blended' लिखे होने पर भी सवाल उठाए गए थे।
कंपनी ने पहले लेबल में बदलाव किया था, लेकिन नियामक की आपत्तियां बरकरार रहीं। अब नए लेबल की जांच के बाद ही बिक्री बहाली पर फैसला होगा। फिलहाल महाराष्ट्र में इसकी वापसी की तारीख तय नहीं है।

Comment List