इसरो प्रमुख ने की आईआईएस पर गए शुभांशु शुक्ला से बात : उनके अनुभवों पर की चर्चा, मिशन संबंधी गतिविधियों और अंतरिक्ष से संबंधित सवाल पूछे
सफल यात्रा के लिए खासी भूमिका निभाई है
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर भारत का प्रतिनिधित्व करना ‘अतुल्य’ है और इसरो टीम ने उनकी सुरक्षा और सफल यात्रा के लिए खासी भूमिका निभाई है।
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस)पर गए भारतीय यात्री शुभांशु शुक्ला से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और तकनीक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। इसरो प्रमुख के साथ हुई इस बातचीत में कई दूसरे वरिष्ठ वैज्ञानिक भी मौजूद थे। इन सभी ने शुक्ला से मिशन संबंधी गतिविधियों, और अंतरिक्ष से संबंधित सवाल पूछे और उनके वास्तविक अनुभवों पर चर्चा की। शुक्ला इसरो-एक्जीओम स्पेसफ्लाइट सहयोग के अंतर्गत चल रहे एक्जीओम-4 मिशन का हिस्सा हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इसरो के प्रति आभार जताया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर भारत का प्रतिनिधित्व करना ‘अतुल्य’ है और इसरो टीम ने उनकी सुरक्षा और सफल यात्रा के लिए खासी भूमिका निभाई है।
आईएसएस पर वैज्ञानिक प्रयोगों को लेकर जानकारी ली
नारायणन ने शुक्ला की सेहत, रोजमर्रा के कामकाज और आईएसएस पर वैज्ञानिक प्रयोगों को लेकर जानकारी ली। नारायणन अंतरिक्ष विभाग के सचिव भी हैं। उन्होंने कहा कि भारत के घरेलू मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम गगनयान की सफलता और उसके विकास के काम में शुक्ला के अनुभवों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

Comment List