वैश्विक तनाव के दौर में बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी : आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव, जयशंकर बोले- इन सकंटों का समाधान जरुरी

उचित नियम और सुरक्षा-व्यवस्थाएं जरूरी

वैश्विक तनाव के दौर में बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी : आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव, जयशंकर बोले- इन सकंटों का समाधान जरुरी
एस. जयशंकर ने कहा कि बढ़ती भू-राजनीतिक चुनौतियों और संघर्षों के बीच वैश्विक व्यवस्था दबाव में है। शांति, जलवायु, आतंकवाद, तकनीक, आपूर्ति शृंखला और विकास जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने बहुपक्षवाद में सुधार, पारदर्शिता, जोखिम कम करने और ईंधन-खाद्य संकट से निपटने पर जोर दिया।

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा, भू-राजनीतिक तनाव और संघर्षों के बीच वैश्विक व्यवस्था दबाव में है और ऐसे में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की भावना को मजबूत करना जरूरी है। जयशंकर ने सोमवार रात न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की 'हाई लेवल वीक' बैठक से इतर'पार्टनर्स फॉर मल्टीलैटरलिज्म, इंटरनेशनल लॉ, पीस एंड प्रॉस्पेरिटी शिखर सम्मेलन में कहा कि शांति और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, जलवायु कार्रवाई, उभरती तकनीक, विकास वित्त, आतंकवाद से मुकाबला, आपूर्ति शृंखला, आपदा से निपटने जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने ने ईंधन, खाद्य, उर्वरक और वित्त से जुड़े संकटों पर भी ध्यान देने की जरूरत बताई और कहां कि मौजूदा स्थिति में इन संकटों का समाधान बेहद जरूरी है।

विदेश मंत्री ने कहा कि नई तकनीकों और क्षमताओं के लिए उचित नियम और सुरक्षा-व्यवस्थाएं जरूरी हैं। आपूर्ति में रुकावट और किसी एक जगह पर अत्यधिक निर्भरता के खतरे से निपटने के लिए जोखिम कम करने और स्रोतों में विविधता लाने को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुपक्षवाद को आगे बढ़ाने के लिए इसमें सुधार जरूरी है, जिसमें ज्यादा भागीदारी और पारदर्शी निर्णय प्रक्रिया शामिल हो।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश 100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश
न्यू सांगानेर रोड को 100 फीट चौड़ा करने के लिए न्यायालय के निर्देश पर जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर...
असम: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, जायसवाल ने गुटीय राजनीति की जताई आशंका; विपक्ष पर बोला हमला
रॉन्ग साइड कार ने मचाया हड़कंप : 7 से ज्यादा वाहनों को मारी टक्कर, बच्ची को बचाने में पिता घायल
जमुई छेड़छाड़ मामला : पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य आरोपी सहित 2 का एनकाउंटर
राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद  
वैश्विक तनाव के दौर में बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी : आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव, जयशंकर बोले- इन सकंटों का समाधान जरुरी
पश्चिम एशिया के झगड़ों के लिए तुर्की और अमेरिका के बीच करीबी बातचीत जरूरी, एर्दोगन बोले- तालमेल से कई मुद्दों पर अच्छे नतीजे हासिल करने में मिलती है मदद