जयशंकर 3 सितंबर से यूक्रेन-पोलैंड दौरे पर जाएंगे, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 3 से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, वह यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा और पोलैंड के उप प्रधानमंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करना है।
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर तीन से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री यूक्रेन के अपने समकक्ष विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा और पोलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर केंद्रित होगी और साथ ही क्षेत्रीय घटनाक्रमों तथा पारस्परिक हित के मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर भी प्रदान करेगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
23 Sep 2026 18:06:44
जापान के टोक्यो में आयोजित 'टूरिज्म एक्सपो जापान-2026' में राजस्थान पर्यटन विभाग अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। राज्य...

Comment List