जमुई छेड़छाड़ मामला : पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य आरोपी सहित 2 का एनकाउंटर

पुलिस ने की आरोपियों के साथ मुठभेड़ की पुष्टि

जमुई छेड़छाड़ मामला : पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य आरोपी सहित 2 का एनकाउंटर
नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी व छेड़छाड़ के मामले में फरार दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी, जबकि हरे राम भी चोटिल हुआ। दोनों को पुलिस ने जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने पुलिस कार्रवाई की पुष्टि की है।

जमुई। नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की 2 फरार आरोपियों से मुठभेड़ की सूचना मिली है। इस दौरान मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगने की खबर है, जबकि दूसरे आरोपी हरे राम के पैर में चोट लगने से वह घायल हुआ है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस की कार्रवाई की पुष्टि बिहार पुलिस के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने की है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags: Encounter

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश 100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश
न्यू सांगानेर रोड को 100 फीट चौड़ा करने के लिए न्यायालय के निर्देश पर जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर...
असम: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, जायसवाल ने गुटीय राजनीति की जताई आशंका; विपक्ष पर बोला हमला
रॉन्ग साइड कार ने मचाया हड़कंप : 7 से ज्यादा वाहनों को मारी टक्कर, बच्ची को बचाने में पिता घायल
जमुई छेड़छाड़ मामला : पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य आरोपी सहित 2 का एनकाउंटर
राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद  
वैश्विक तनाव के दौर में बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी : आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव, जयशंकर बोले- इन सकंटों का समाधान जरुरी
पश्चिम एशिया के झगड़ों के लिए तुर्की और अमेरिका के बीच करीबी बातचीत जरूरी, एर्दोगन बोले- तालमेल से कई मुद्दों पर अच्छे नतीजे हासिल करने में मिलती है मदद