JEE Advanced 2026 Result जारी : शुभम कुमार ने किया टॉप, शीर्ष तीनो रैंक हासिल करने वाले छात्र आईआईटी दिल्ली जोन से

महिला वर्ग में आरोही देशपांडे ने किया टॉप

JEE Advanced 2026 Result जारी : शुभम कुमार ने किया टॉप, शीर्ष तीनो रैंक हासिल करने वाले छात्र आईआईटी दिल्ली जोन से
जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों में IIT दिल्ली जोन ने शानदार प्रदर्शन किया। शुभम कुमार ने AIR-1 हासिल कर देशभर में टॉप किया, जबकि कबीर छिल्लर और जतैन चाहर क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में आरोही देशपांडे अव्वल रहीं। IIT रुड़की द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में दिल्ली जोन ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई।

नई दिल्ली। जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष के नतीजों में आईआईटी दिल्ली जोन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की द्वारा किया गया था। घोषित परिणामों के अनुसार, ऑल इंडिया रैंक (AIR) एक पर शुभम कुमार रहे हैं। उन्होंने देशभर के लाखों अभ्यर्थियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर कबीर छिल्लर और तीसरे स्थान पर जतैन चाहर रहे। शीर्ष तीनों रैंक हासिल करने वाले छात्र आईआईटी दिल्ली जोन से हैं।

महिला वर्ग में आरोही देशपांडे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। जेईई एडवांस्ड को देश की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में गिना जाता है। हर वर्ष लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सीमित सीटों के कारण केवल चुनिंदा अभ्यर्थियों को ही आईआईटी में प्रवेश का अवसर मिल पाता है। 

 

Tags: result

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती पर विवाद, स्क्रीनिंग कमेटी से लेटरल एंट्री के खिलाफ चिकित्सकों का विरोध जारी राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती पर विवाद, स्क्रीनिंग कमेटी से लेटरल एंट्री के खिलाफ चिकित्सकों का विरोध जारी
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा मेडिकल ऑफिसरों को स्क्रीनिंग कमेटी के जरिए सीधे प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर बनाने की प्रक्रिया का...
भारत दौरे पर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, जानें कब का है प्लान?
मोदी सेशेल्स रवाना : हर्मिनी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, लोगों की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे कार्य
अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर CM भजनलाल शर्मा कुछ ही देर में देंगे 13 करोड़ की सौगात, लॉन्च करेंगे इंडस्ट्रीयल पॉलिसी
मानसून और जल संरक्षण का संकल्प
बारिश से स्थिति बदहाल होने के बाद विभागों की टूटी नींद : दूसरे दिन भी नहीं सुधरे हालात, जलभराव से निपटने के लिए तैयारी में जुटा प्रशासन
मिस राजस्थान 2026 का टैलेंट राउंड बना यादगार : टॉप 28 ने दिखाया हुनर, बिरला ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले