राजस्थान के जिनेश कुमार जैन नई दिल्ली में समाज सेवा के लिए होंगे सम्मानित

जिनेश कुमार जैन होंगे दिल्ली में सम्मानित

राजस्थान के जिनेश कुमार जैन नई दिल्ली में समाज सेवा के लिए होंगे सम्मानित

राजस्थान के समाजसेवी जिनेश कुमार जैन को नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समारोह में विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा। शिक्षा, मानव सेवा और खेलों के प्रोत्साहन में उनके योगदान को राष्ट्रीय मंच पर सराहा जाएगा। आयोजन एप्सिलॉन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किया जाएगा।

नई दिल्ली। राजस्थान के जिनेश कुमार जैन को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। देश की राजधानी नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय वेलफेयर ह्यूमन राइट फाउंडेशन एवं एप्सिलॉन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित शानदार और प्रतिष्ठित समारोह में इस वर्ष उनका सम्मान होगा। उनके लिए कहा गया है कि पहले भी सम्मानित समाजसेवी जिनेश कुमार जैन को राष्ट्रीय पटल पर विशेष सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। 

अपने प्रेरणादायक सामाजिक कार्यों, मानव सेवा, शिक्षा , शतरंज जैसे खेलों के प्रोत्साहक एवं जनकल्याण के लिए निरंतर समर्पण ने जैन को समाज में एक विशिष्ट स्थान दिलाया है और अब उनका यह योगदान दिल्ली के राष्ट्रीय मंच पर जगमगाने जा रहा है। आयोजन के मुख्य ऑर्गेनाइजर डॉ. कबीर टाइगर ने बताया कि यह अवार्ड उन महान व्यक्तित्वों के लिए है जो राष्ट्र और समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि हमारा उद्देश्य है भारत में सेवा, संस्कृति, कला और मानवाधिकार जागरूकता को नई दिशा देना। उनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में समारोह में देशभर के चुनिंदा समाजसेवी, कलाकार, शिक्षाविद, सांस्कृतिक व मानवाधिकार क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे