जेन-जेड तलाश रहे एक्स्ट्रा कमाई के दूसरे ऑप्शन, 57% युवाओं के लिए सिर्फ एक सैलरी ही काफी नहीं

जेन-जेड का नया ट्रेंड: नौकरी के साथ 'साइड हसल'

जेन-जेड तलाश रहे एक्स्ट्रा कमाई के दूसरे ऑप्शन, 57% युवाओं के लिए सिर्फ एक सैलरी ही काफी नहीं

हैरिस पोल के अनुसार, 57% युवा मुख्य नौकरी के साथ फ्रीलांसिंग या कंटेंट क्रिएशन कर रहे हैं। आर्थिक स्थिरता और जुनून को पूरा करने के लिए यह 'साइड हसल' ट्रेंड वैश्विक स्तर पर बढ़ रहा है।

नई दिल्ली। युवाओं में नौकरी को लेकर नया ट्रेंड सामने आया है। जेन-जेड अब केवल एक नौकरी तक सीमित नहीं रह रहे, वह अपने शौक और पैसे कमाने के लिए कई ऑप्शन तलाश रहे हैं। अमेरिका में हैरिस पोल के सर्वे के मुताबिक, 57 फीसद युवा पार्ट टाइम जॉब के साथ फ्रीलांसिंग या साइड हसल कर रहे हैं। इनमें पॉडकास्ट, कंटेंट क्रिएशन या इलस्ट्रेशन जैसे ऑप्शन शामिल हैं।

पार्ट टाइम जॉब के साथ कंटेंट क्रिएशन

युवा आर्थिक स्थिरता के साथ ही अपने सपनों को जीने की आजादी भी चाहते हैं। इसके लिए वे नौकरी के साथ सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी कंटेंट क्रिएशन से लेकर पॉडकास्टिंग जैसे काम भी कर रहे हैं। न्यूयॉर्क में भी कई लोग नौकरी के साथ पॉडकास्ट और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बना रहे हैं। भारत में भी यह ट्रेंड तेजी से बढ़ता जा रहा है, जहां युवा जॉब के अलावा असली पहचान अपने जुनून वाले कामों से बना रहे हैं।

सेकंड ऑप्शन के साथ क्यों चल रहे युवा?

Read More कश्मीर में सुरक्षाबलों ने गश्त में देखा आईईडी : बम निरोधक दल ने किया निष्क्रिय, इस तरह की यह दूसरी बरामदगी

युवाओं में नौकरी को लेकर विश्वास कम होता जा रहा है। उन्हें लगता है कि आज नौकरी है, शायद कल हो या न हो। ऐसे में वे अपना काम शुरू करके खुद को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। अमेरिका में कई लोग ड्यूटी के बाद डिजिटल पेंटिंग और ग्राफिक्स का काम करते हैं। लोग दिन में स्टोर की नौकरी करते हैं और रात में अपने हुनर को क्लाइंट्स तक पहुंचाते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले समय में कंपनियां युवाओं को केवल सैलरी के दम पर नहीं रोक पाएंगी, उन्हें काम में लचीलापन लाना होगा।

Read More आज से एआई वीडियो पर सख्ती AI-Generated का लेबल अनिवार्य: नए आईटी एक्ट में एआई वीडियो, फर्जी और डीपफेक कंटेंट पर लगेगी लगाम, सरकार ने 10 फरवरी को जारी किए थे नए नियम

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

BSNL डायरेक्टर का ‘रॉयल’ प्रयागराज दौरा पड़ा भारी, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला BSNL डायरेक्टर का ‘रॉयल’ प्रयागराज दौरा पड़ा भारी, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला
प्रयागराज दौरे के लिए BSNL अधिकारी ने बनाया 'लॉजिस्टिक्स प्लान'। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रद्द किया दौरा। सरकारी संसाधनों...
जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल में 2 महीने से नहीं मिला वेतन, नाराज ठेका कार्मिकों ने किया प्रदर्शन
'साढ़े 3 करोड़ लोग मरने वाले थे, मैंने रूकवाया भारत-पाक परमाणु युद्ध': अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का फिर वही राग
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 16 करोड़ से पेयजल सुविधाओं का विकास, 9,519 केंद्र होंगे लाभान्वित
18 यात्रियों को लेकर 18 महीने बाद फिर चली भारत-बांग्लादेश के बीच मैत्री बस, दोनों देशों के बीच बहाल हुई मैत्री सेवा 
डीवीसीएम माओवादी मल्लेश का बीएसएफ कैंप में आत्मसमर्पण : नक्सलवाद छोड़ मुख्यधारा में शामिल, बीएसएफ अधिकारियों ने बताया- सरकार की पुनर्वास योजना का मिलेगा लाभ
'रूट्स टू विंग्स' थीम पर जयपुर में जुटेगी महिला शक्ति : 27 से 'विमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप', स्मृति ईरानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगी उद्घाटन