कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- ईंधन कीमतों में वृद्धि जनता पर आर्थिक बोझ, टैक्स घटाकर जनता को तुरंत राहत देने की मांग  

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि

कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- ईंधन कीमतों में वृद्धि जनता पर आर्थिक बोझ, टैक्स घटाकर जनता को तुरंत राहत देने की मांग  
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के बढ़ते दामों पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनियां 28 से 78 प्रतिशत तक भारी मुनाफा कमा रही हैं और सरकार ₹30 प्रति लीटर टैक्स वसूल रही है। कमलनाथ ने टैक्स और कंपनियों का मुनाफा घटाकर जनता को तुरंत राहत देने की मांग की।

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने डीज़ल, पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का बहाना बनाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी ट्वीट में कहा कि सरकारी आंकड़े खुद इस बात की गवाही देते हैं कि सरकार डीज़ल और पेट्रोल पर प्रति लीटर कम से कम 30 रुपए टैक्स वसूल रही है। वहीं पेट्रोलियम कंपनियों के आंकड़े बताते हैं कि इन कंपनियों ने पिछले कुछ वर्षों के साथ इस वर्ष भी लाखों करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है।

उन्होंने दावा किया कि पिछली तिमाही में ही पेट्रोलियम कंपनियों ने 28 से 78 प्रतिशत तक मुनाफा अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थीं, तब सरकार डीज़ल और पेट्रोल के दाम घटाकर जनता को राहत पहुंचा सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया और कंपनियों ने भारी मुनाफा कमाया। उन्होंने कहा कि अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी वृद्धि होते ही पूरा बोझ जनता पर डाला जा रहा है। सरकार अपना टैक्स और पेट्रोलियम कंपनियां अपना कुछ मुनाफा कम कर आम लोगों को राहत पहुंचा सकती हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज
प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना की जमीनी हकीकत सरकारी दावों से बिल्कुल अलग...
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो सहित इन स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन
विश्व विटिलिगो दिवस : विटिलिगो संक्रामक नहीं बल्कि त्वचा से जुड़ा रोग, जागरूकता और संवेदनशीलता की जरूरत
जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा
गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे पचपदरा रिफाइनरी: जयपुर मेट्रो फेज-2 के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों की मिलेंगी सौगातें, ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक होंगे कार्यक्रम