छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- AAP देगी कानूनी और मेडिकल मदद, हेल्पलाइन जारी

छात्रों के साथ खड़े होने का भरोसा

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- AAP देगी कानूनी और मेडिकल मदद, हेल्पलाइन जारी
अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने प्रभावित युवाओं और उनके परिवारों को कानूनी व चिकित्सीय सहायता देने हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किया।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित लाठीचार्ज और उसके बाद छात्रों पर दर्ज मामलों को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। केजरीवाल ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने अत्यधिक बल प्रयोग किया। सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो में छात्र-छात्राएं हाथ जोड़कर गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने दावा किया कि कई छात्रों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किये गये हैं और कुछ छात्रों के परिजनों को उनके बारे में जानकारी नहीं मिल रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों को कानूनी तथा मेडिकल सहायता उपलब्ध करायेगी। इसके लिए 8588833548 हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए छात्रों से जरूरत पड़ने पर संपर्क करने की अपील की गयी है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने छात्रों की मदद के लिए कानूनी और मेडिकल टीम गठित की है। जिन छात्रों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है या जिन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, वे हेल्पलाइन नंबर पर संदेश भेज सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी हरसंभव सहायता उपलब्ध करायेगी।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि छात्रों की मुख्य मांग केवल पेपर लीक की घटनाओं को रोकने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर जवाब देने के बजाय प्रदर्शन करने वाले युवाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। केजरीवाल ने बताया कि प्रदर्शन के समय वह पंजाब में थे, लेकिन उनके परिवार के सदस्य और पार्टी के कई नेता जंतर-मंतर पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी छात्रों के साथ खड़ी रहेगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण, लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण, लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीपीग्राम पोर्टल पर लंबित राज्य स्तरीय प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों से देरी के कारणों...
CM योगी का बड़ा ऐलान: यूपी में विदेशी आक्रांताओं के नाम पर नहीं होंगे मेले, महाराजा सुहेलदेव को मिलेगा सम्मान
ईरान का बड़ा पलटवार: कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमले, कई रक्षा प्रणालियां नष्ट करने का दावा
जयपुर को विकास का 219 करोड़ का तोहफा, पार्क और सड़क परियोजनाओं को मिली हरी झंडी
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- AAP देगी कानूनी और मेडिकल मदद, हेल्पलाइन जारी
युवा कांग्रेस का बड़ा दावा: घायल और परेशान छात्रों को मिलेगा भोजन, मेडिकल और कानूनी सहयोग; हेल्पलाइन जारी
जयपुर में ‘चाइनीज ड्रैगन फ्रूट’ का क्रेज : 100 रुपए में 3 नग बेच रहे विक्रेता,  अनोखे फल को देख उमड़ रही खरीदारों की भीड़