खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा : एक श्रद्धालु की हुई मौत,मुख्यमंत्री ने जताया दुख, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत

खल्लारी मंदिर हादसा: रोप-वे की केबल टूटने से युवती की मौत

खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा : एक श्रद्धालु की हुई मौत,मुख्यमंत्री ने जताया दुख, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत
छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में रविवार को रोप-वे की केबल टूटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में रायपुर की एक युवती की मौत हो गई और 18 श्रद्धालु घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख जताते हुए कड़ी जांच के आदेश दिए हैं। घायलों का इलाज महासमुंद और रायपुर के अस्पतालों में जारी है।

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में स्थित महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब मंदिर परिसर में संचालित रोप-वे की ट्रॉली का केबल अचानक टूट गया। हादसे के समय ट्रॉली में कई श्रद्धालु सवार थे, जिससे ट्रॉली नीचे गिर गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस दुर्घटना में रायपुर निवासी एक युवती की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 17 से 18 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल, महासमुंद में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है वहीं गंभीर रूप से घायलों को रायपुर के एमएमआई अस्पताल लाया जा रहा है।

घटना के वक्त चैत्र नवरात्रि के चलते मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। हादसे के बाद मंदिर प्रबंधन और पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, जिससे स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जांच कराई जाएगी और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत कवर्धा और बलौदाबाजार दौरे पर रवाना हुए। कवर्धा में वे अवंति बाई की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि बलौदाबाजार में गोंडवाना समाज के आदर्श विवाह समारोह में भाग लेंगे। इसके अलावा उन्होंने केरल दौरे को लेकर भी जानकारी दी, जहां वे विधानसभा चुनाव के तहत पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे। वहीं, हाल ही में पारित धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर मिल रही प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा इसका स्वागत किया जा रहा है।

Read More NEET विवाद पर सुप्रिया सुले का केंद्र पर हमला, बोलीं- केवल कानून नहीं, JPC और SIT से हो निष्पक्ष जांच

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन