गुजरात में दिए बयान पर खड़गे ने जताया खेद : किसी की भावनाओं को आहत करना उद्देश्य नहीं था, बोले- भाषण की कुछ बातों को गलत तरीके से किया पेश

लोगों के प्रति उनके मन में हमेशा सर्वोच्च सम्मान रहा है

गुजरात में दिए बयान पर खड़गे ने जताया खेद : किसी की भावनाओं को आहत करना उद्देश्य नहीं था, बोले- भाषण की कुछ बातों को गलत तरीके से किया पेश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात पर दिए विवादित बयान पर खेद जताया है। उन्होंने कहा कि उनके केरल भाषण को गलत तरीके से पेश किया गया। खड़गे ने स्पष्ट किया कि गुजरात के लोगों के प्रति उनके मन में सम्मान है। बयान के बाद कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए, जिससे सियासत गरमा गई।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात के लोगों के संबंध में दिये गये अपने विवादित बयान पर खेद व्यक्त किया है। खड़गे ने बुधवार को सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि उनके केरल में दिये गये चुनावी भाषण की कुछ बातों को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने लिखा कि वह अपनी ओर से जिम्मेदारी लेते हुए इस पर खेद व्यक्त करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुजरात के लोगों के प्रति उनके मन में हमेशा सर्वोच्च सम्मान रहा है और आगे भी रहेगा। किसी की भावनाओं को आहत करना उनका उद्देश्य कभी नहीं था।

गौरतलब है कि केरल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि गुजरात के लोग अशिक्षित हैं और नरेंद्र मोदी उन्हें आसानी से गुमराह कर सकते हैं, जबकि केरल के लोग अधिक शिक्षित और समझदार हैं। इस बयान के बाद गुजरात और दिल्ली समेत कई जगहों पर कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुये हैं।

 

 

Read More शुरुआती गिरावट के बाद उबरे शेयर बाजार : सेंसेक्स 787 अंक की बढ़त के साथ 74,106 पर बंद, इन कंपनियों में दिखी तेजी

Tags: kharge

Post Comment

Comment List

Latest News

संघर्ष से शौर्य तक : मां के बिना पले भीम-स्कंधी अब नाहरगढ़ टाइगर सफारी के सरताज संघर्ष से शौर्य तक : मां के बिना पले भीम-स्कंधी अब नाहरगढ़ टाइगर सफारी के सरताज
जिंदगी की सबसे कठिन शुरुआत के बाद अब जीत की दहाड़ गूंज रही है। जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में...
जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्करण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश