भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी पर खरगे ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनकी विरासत पीढ़ियों तक लोगों को प्रेरित करती रहेगी

मानवता और भाईचारे का संदेश देकर पीढ़ियों को प्रेरित किया

भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी पर खरगे ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनकी विरासत पीढ़ियों तक लोगों को प्रेरित करती रहेगी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 'ब्रह्मपुत्र के बार्ड' के रूप में प्रसिद्ध डॉ. हजारिका का संगीत, साहित्य और सिनेमा में योगदान अद्वितीय है। उनकी कला ने मानवता और भाईचारे का संदेश देकर पीढ़ियों को प्रेरित किया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बहुमुखी प्रतिभावान भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि उनकी विरासत पीढ़ियों तक लोगों को प्रेरित करती रहेगी।

खरगे ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि ‘ब्रह्मपुत्र के बार्ड’ यानी ब्रह्मपुत्र के कवि के रूप में प्रसिद्ध डॉ. हजारिका प्रतिभाशाली संगीतकार, कवि, गीतकार और फिल्मकार थे। उन्होंने कहा कि असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से गहराई से जुड़े उनके कला-सृजन ने सीमाओं और भाषाओं को पार कर मानवता, सद्भाव और सार्वभौमिक भाईचारे की सशक्त आवाज का रूप लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में बाढ़ की आशंका ! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट मोड़ में बिहार में बाढ़ की आशंका ! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट मोड़ में
पटना में गंगा और पुनपुन नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हालांकि, जल संसाधन...
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
जयपुर एयरपोर्ट : 20 घंटे देरी से जाएगी दुबई की फ्लाइट, यात्री परेशान
चाकूबाजी में घायल पर्यटक गाइड की इलाज के दौरान मौत, आर्थिक सहायता समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन; एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखा शव
जयपुर रेंज में अपराध पर शिकंजा: 29 हजार गिरफ्तार, हत्या के मामलों में 450 की कमी
15 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर यूरोप में लगेगा प्रतिबंध? राष्ट्रपति मैक्रॉन ने यूरोपीय आयोग से कानून बनाने को कहा
नोएडा: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिक बनकर यूएस-कनाडा के ग्राहकों से ऑनलाइन ठगी करने वाले छह संदिग्ध गिरफ्तार