पंजाब में खड़गे-राहुल गांधी किसान रैली को करेंगे संबोधित : अमेरिका के साथ हुए व्यापारिक समझौते का विरोध कर रही कांग्रेस, कहा- सबसे ज्यादा किसानों को हो रहा नुकसान

किसानों को समझौते की खामियों की जानकारी देगी

पंजाब में खड़गे-राहुल गांधी किसान रैली को करेंगे संबोधित : अमेरिका के साथ हुए व्यापारिक समझौते का विरोध कर रही कांग्रेस, कहा- सबसे ज्यादा किसानों को हो रहा नुकसान

खड़गे और राहुल गांधी पंजाब के बरनाला में किसान रैली को संबोधित करेंगे। एक हफ्ते में यह दूसरी बड़ी रैली। व्यापार समझौते का विरोध कर रही। किसानों के लिए नुकसानदेह बता रही है। पार्टी देशभर में अभियान चलाकर किसानों को इसकी खामियों से अवगत कराएगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब के बरनाला में किसान रैली को संबोधित करेंगे। खड़गे तथा गांधी ने इससे पहले मध्य प्रदेश के भोपाल में 24 फरवरी को इसी तरह की किसान रैली को संबोधित किया था। सप्ताह के भीतर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की यह दूसरी विशाल किसान रैली है। कांग्रेस इन किसान रैलियों के जरिये अमेरिका के साथ हुए व्यापारिक समझौते का विरोध कर रही है।

पार्टी का कहना है कि इस समझौते से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। इसलिए पार्टी देशभर में रैलियों के माध्यम से किसानों को इस समझौते की खामियों की जानकारी देगी और उन्हें जागरूक करेगी। खड़गे पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी कार्यकर्ता देश के गांव-गांव में इस समझौते से होने वाले नुकसान को लेकर किसानों को जागरूक करेंगे और इस क्रम में देश के विभिन्न हिस्सों में किसान रेलियों का आयोजन किया जाएगा।

 

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस अब हो चुकी मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस : एआई सम्मेलन में देश को बेइज्जत करने का किया नाटक, मोदी ने कहा- सेना को कमजोर करना कांग्रेस की पुरानी आदत कांग्रेस अब हो चुकी मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस : एआई सम्मेलन में देश को बेइज्जत करने का किया नाटक, मोदी ने कहा- सेना को कमजोर करना कांग्रेस की पुरानी आदत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर हर मोर्च पर देश को बदनाम और बेइज्जत करने का आरोप लगाते हुए कहा...
अर्बन सहकारी बैंकों के उपनियमों में संशोधन के निर्देश, बीमा व्यवसाय हेतु कॉरपोरेट अभिकर्ता के रूप में पंजीकरण का प्रावधान जोड़ा जाएगा
ईरान को बदलनी होगी अपनी सरकार : परमाणु कार्यक्रम को भी करना होगा खत्म, नेतन्याहू ने कहा- लोगों के लिए किस्मत अपने हाथों में लेने के हालात बनाएगी कार्रवाई
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों को किया गिरफ्तार : हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद, मादक पदार्थ जब्त कर गैर कानूनी अफीम की खेती भी की नष्ट
जर्जर भवनों को मालिक खुद तोड़ दे, वरना निगम करेगा कार्रवाई
बजट होते हुए भी विकास कार्यों में खर्च नहीं कर पा रहे कॉलेज, प्रशासनिक और शैक्षणिक कामों के बीच बिगड़ रहा संतुलन
राहुल गांधी ने सैनिकों की समस्या पर सीतारमण को लिखा पत्र : दिव्यांगता पेंशन पर आयकर व्यवस्था वापस लेने की मांग, कहा- गंभीर वित्तीय संकट में है यह योजना