आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश

हर मिनट एक सोशल मीडिया साइट को ब्लॉक करने का आर्डर

आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर सोशल मीडिया सेंसरशिप का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पांच महीनों में 1.95 लाख ब्लॉकिंग आदेश जारी हुए, यानी हर 68 सेकंड में एक। खड़गे के मुताबिक, छात्रों-युवाओं की आवाज दबाई जा रही है। मार्च-जुलाई के बीच करीब 1 लाख इंस्टाग्राम, 80 हजार फेसबुक और 15 हजार यूट्यूब चैनल ब्लॉक करने के आदेश दिए गए।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया सामग्री को ब्लॉक किए जाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार असहमति और सवाल उठाने वाली आवाजों को दबाने के लिए इंटरनेट पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रही है। खड़गे ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि मार्च से जुलाई के बीच महज पांच महीनों में करीब 1.95 लाख ब्लॉकिंग आदेश जारी किए गए। उनके मुताबिक, इसका मतलब है कि औसतन हर 68 सेकंड में एक आदेश जारी हुआ। उन्होंने दावा किया कि कार्रवाई का निशाना केवल आपत्तिजनक सामग्री नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं से जुड़े विरोध प्रदर्शनों की खबरें और उनके समर्थन में उठने वाली आवाजें भी बनी हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं के प्रदर्शन के दौरान उनके समर्थन में पोस्ट और रील के जरिये सामने आने वाली सामग्री को इंटरनेट से हटाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्रकारों, कंटेंट क्रिएटर्स और आम नागरिकों को भी आलोचनात्मक सामग्री के लिए नोटिस, एफआईआर और अन्य दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

खड़गे के अनुसार, सरकार ने सामग्री हटाने की समय-सीमा घटाकर तीन घंटे कर दी है। उन्होंने दावा किया कि सेंसरशिप की प्रक्रिया इतनी स्वचालित हो गई है कि कई मामलों में आदेश की मानवीय समीक्षा से पहले ही सामग्री हटाने की कार्रवाई हो जाती है।

उन्होंने एक पोस्टर साझा करते हुए दावा किया कि इस अवधि में करीब एक लाख इंस्टाग्राम, 80 हजार फेसबुक और 15 हजार यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक करने के आदेश दिए गए। खड़गे ने इसे नागरिकों के अभिव्यक्ति और असहमति के अधिकार पर हमला करार दिया।

Read More 18 से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, माता-पिता की मंजूरी और ई-केवाईसी की मांग

Tags: kharge

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर