जमीन मामला: अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव सुमित रॉय गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट से राहत खत्म होते ही CID ने लिया एक्शन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के साल्बोनी में सरकारी जमीन की कथित हेराफेरी से जुड़े मामले में सीआईडी ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव सुमित रॉय को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने और गिरफ्तारी से मिली अंतरिम राहत हटाने के बाद हुई।
जानकारी के मुताबिक, सीआईडी की टीम ने गुरुवार को कोलकाता स्थित अभिषेक बनर्जी के कालीघाट आवास से सुमित रॉय को हिरासत में लिया। जांच एजेंसी इससे पहले भी उन्हें पूछताछ के लिए कई बार नोटिस जारी कर चुकी थी।
मामले में रॉय ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। अदालत ने छह अगस्त को उन्हें जांच में सहयोग करने की शर्त पर गिरफ्तारी से अस्थायी सुरक्षा दी थी। हालांकि, गुरुवार को शीर्ष अदालत ने अग्रिम जमानत की मांग ठुकरा दी और पहले दी गई गिरफ्तारी से सुरक्षा भी समाप्त कर दी। इसके तुरंत बाद सीआईडी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Comment List