उत्तराखंड में यमुनोत्री राजमार्ग पर भूस्खलन : भारी मात्रा में रास्ते में आया मलबा और बोल्डर, चारधाम यात्रा प्रभावित

श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी

उत्तराखंड में यमुनोत्री राजमार्ग पर भूस्खलन : भारी मात्रा में रास्ते में आया मलबा और बोल्डर, चारधाम यात्रा प्रभावित
आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने झांसी व लखनऊ में कई ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में रियल एस्टेट और एलएलपी नेटवर्क के जरिए अवैध कमाई को वैध बनाने के आरोप सामने आए हैं। 23 से अधिक एफआईआर और करीब 60 आपराधिक मामलों की जांच के बीच ईडी दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही है।

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य के दौरान स्याना चट्टी के पास लगातार हो रहे भूस्खलन से चारधाम यात्रा प्रभावित हो रही है। देर रात भारी मात्रा मे हुए भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ जाने से यातायात घंटों तक ठप रहा, जिससे यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मार्ग बंद होने से राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि स्थानीय लोगों का आवागमन भी बाधित रहा। क्षेत्र में पिछले कुछ समय से राजमार्ग चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है और इस दौरान आए दिन भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे यात्रा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।     स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य कर रही एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा उपायों के अभाव में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। उनका कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त एहतियात नहीं बरते जा रहे हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है।

भूस्खलन की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी की मशीनों को मौके पर लगाया गया। जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया और मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए सुचारु करने के प्रयास किए गए। प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और मौसम एवं सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।

 

Read More हिन्द महासागर में बढ़ेगी भारत की ताकत: स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल, तकनीक और ताकत का अनोखा संगम

Tags: Landslide

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता