छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोले नेता प्रतिपक्ष : छात्र जिज्ञासु होते हैं, वह सवाल पूछते हैं; सिस्टम पर उठाए सवाल

राहुल ने किया नफरत, अहंकार और डर का भी जिक्र

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोले नेता प्रतिपक्ष : छात्र जिज्ञासु होते हैं, वह सवाल पूछते हैं; सिस्टम पर उठाए सवाल
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में कहा कि सिस्टम को सवाल करने वाले छात्र पसंद नहीं, क्योंकि वे हर बात की वजह पूछते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र नफरत, डर और अहंकार से दूर रहकर तर्क करता है। शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक, बेरोजगारी, छात्रवृत्ति और शिक्षकों के खाली पदों पर सवाल उठाना युवाओं का हक है।

इंदौर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से बात करते हुए कहा कि सिस्टम को स्टूडेंट नहीं चाहिए क्योंकि छात्र जिज्ञासु होता है, वह सवाल करता है, वजह जानना चाहता है। वह सिस्टम से जवाब मांगता है। राहुल गांधी ने कहा कि छात्र किसी बात को सिर्फ इसलिए स्वीकार नहीं करता कि उसे बता दिया गया है। वह पूछता है कि किसी व्यक्ति को किसी बड़ी संस्था की जिम्मेदारी कैसे मिल गई। भाषण में देश के बड़े कारोबार, न्यायपालिका, चुनाव आयोग और दूसरी संस्थाओं का भी जिक्र आया। उनका तर्क था कि छात्र यह पूछता है कि संस्थाएं अपना काम ठीक से क्यों नहीं कर रही हैं। उनके मुताबिक, यही सवाल करने की आदत स्टूडेंट को अलग बनाती है। वह किसी बात को आंख बंद करके मानने की जगह उसके पीछे की वजह समझना चाहता है।

राहुल ने किया नफरत, अहंकार और डर का भी जिक्र

उन्होंने कहा कि स्टूडेंट के भीतर जिज्ञासा होती है। वह दूसरों की बात सुनता है, अपनी राय रखता है, जरूरत पड़ने पर सवाल करता है और नई जानकारी मिलने पर अपनी सोच पर भी विचार कर सकता है। राहुल गांधी ने नफरत, अहंकार और डर का भी जिक्र किया। महिलाओं के सम्मान की बात करते हुए उनका कहना था कि स्टूडेंट महिलाओं की इज्जत करता है। शिक्षा व्यवस्था पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि छात्र यह जानना चाहता है कि स्कूल-कॉलेजों की हालत खराब क्यों है, इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक क्यों नहीं है, पेपर लीक क्यों हो रहे हैं और युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है। शिक्षा को उन्होंने किसी एहसान की तरह नहीं, बल्कि हर छात्र का हक बताया। स्कूल से कॉलेज, यूनिवर्सिटी से रोजगार तक की पूरी कड़ी मजबूत होने की जरूरत बताई। भाषण में शिक्षा के बजट, छात्रवृत्ति और शिक्षकों के खाली पदों का भी जिक्र हुआ।

Tags: students

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनी में दिखी राजस्थानी फैशन और कला की झलक, फैशन प्रेमियों की उमड़ी भीड़ प्रदर्शनी में दिखी राजस्थानी फैशन और कला की झलक, फैशन प्रेमियों की उमड़ी भीड़
वैशाली नगर के केसरी बाग में शनिवार को दो दिवसीय ‘जश्न वेडिंग एंड स्टाइल एग्जीबिशन’ शुरू हुई। आयोजक हर्षिका और...
जीएसटी-वैट अनियमितताओं पर वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपए की कर चोरी उजागर
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोले नेता प्रतिपक्ष : छात्र जिज्ञासु होते हैं, वह सवाल पूछते हैं; सिस्टम पर उठाए सवाल
फैटी लिवर स्क्रीनिंग में राजस्थान अव्वल : बीते साल 2.61 करोड़ में 31.02 लोग ग्रसित, मिशन ओवी लॉस चलेगा
व्यापारिक लेन-देन का विवाद, राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द की एफआईआर
बाड़ेबंदी में व्यस्त सरकार : भगवान भरोसे प्रसूताओं की जान, जूली ने कहा- सरकार ने नहीं उठाए प्रभावी कदम
डीएनए स्ट्रैंड्स से बनाया दुनिया का पहला मॉलिक्युलर कम्प्यूटर : जटिलतम गणितीय गणना में होगा सक्षम, एक साथ चल सकते है दस प्रोग्राम