दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट! एक हफ्ते की गर्मी के बाद हल्की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला: बारिश से मिली गर्मी से राहत

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट! एक हफ्ते की गर्मी के बाद हल्की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली में रविवार को हुई हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आई है, जिससे आने वाले कुछ दिन खुशनुमा रहेंगे।

नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार सुबह हुई हल्की बारिश से पिछले एक सप्ताह की गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर हल्की बारिश की संभावना है। इस कारण शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि दोपहर और शाम को फिर से बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान दिल्ली में गरज के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। सुबह 8:30 बजे दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले सप्ताह के तापमान की तुलना में काफी कम है।सुबह आंशिक रूप से बादल छाये रहे जिससे शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बौछारें पडऩे के दौरान तापमान कम बना रहा।

मौसम विशेषज्ञों ने पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ को इस वर्षा का मुख्य कारण बताया है। इसके साथ ही मध्य पाकिस्तान और पंजाब तथा हरियाणा के सटे इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण भी विकसित हुआ है, जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे बुधवार को फिर से बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे फिर से उतनी ही बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सामूहिक गणगौर-ईसर पूजन समारोह‌‌ आयोजित, सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ अभिनंदन‌ सामूहिक गणगौर-ईसर पूजन समारोह‌‌ आयोजित, सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ अभिनंदन‌
जयपुर के मुरलीपुरा में रविवार को सामूहिक गणगौर पूजन का भव्य आयोजन हुआ। 400 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी...
पंचतत्व पूजन के साथ मनाया जन्मदिन संस्कार महोत्सव: एकादशी पर वैदिक विधि से मनाया जन्मदिन, पौधारोपण का लिया संकल्प
राजस्थान दिवस पर ‘ओडीओपी’ और ‘जयपुर रत्नम्’ प्रदर्शनी का आगाज़, 120 स्टॉल पर सजे प्रदेश के अनूठे उत्पाद
मायावती ने कांशीराम को अर्पित की श्रद्धांजलि: कहा बसपा आंदोलन से जुड़कर बहुजन समाज बने ईमानदार और मिशनरी अम्बेडकरवादी 
फ्लाइट अपडेट: जयपुर से दुबई की स्पाइसजेट फ्लाइट रद्द, कुछ एयरलाइंस ने बुकिंग भी रोकी
ईरान का यूक्रेन को सीधा निशाना बनाने का संकल्प: ईरानी सांसद का तीखा बयान, स्थिति और भी तनावपूर्ण
तेलंगाना के पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी के फार्महाउस पर गोलीबारी एवं कथित ड्रग पार्टी, पुलिस जांच शुरू