मैदानों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फ… कश्मीर में अचानक क्यों बढ़ी ठंड?

कश्मीर में ठंड का ट्रेलर शुरू

मैदानों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फ… कश्मीर में अचानक क्यों बढ़ी ठंड?
मौसम ने अचानक करवट ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश से ठंड बढ़ गई। कुपवाड़ा में सर्वाधिक 26.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। 17 से 24 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

जम्मू। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर  के ऊपरी इलाकों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन हल्का हिमपात दर्ज किया गया और मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में हुई बारिश से पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग सूत्रों ने बताया कि सिंथन टॉप, मुगल रोड, कुपवाड़ा के ऊपरी इलाकों, बांदीपोरा के गुरेज और तुलैल  तथा जोजिला-गुमरी मार्ग पर बर्फबारी दर्ज की गई। इसके अलावा द्रास, जांस्कर और सांकू सहित लद्दाख के कई ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमपात हुआ है। मौसम के इस मिजाज से विशेष रूप से ऊंचाई वाले इलाकों के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान कुपवाड़ा में सर्वाधिक 26.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद काजीगुंड में 23.6 मिमी और गुलमर्ग में 20.4 मिमी बारिश हुई। इसी अवधि के दौरान पहलगाम में 16.8 मिमी और श्रीनगर में 16.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को कई स्थानों पर आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि ऊपरी इलाकों में हल्का हिमपात हो सकता है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की भी आशंका है।

पूर्वानुमान में कहा गया है कि 16 अक्टूबर को मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की उम्मीद है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के छिटपुट दौर आ सकते हैं। वहीं 17 से 24 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।

 

Read More नवरात्रि के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने की मां शैलपुत्री की आराधना, देशवासियों के लिए शांति की कामना की

Read More नवरात्रि से पहले Gen Z पर IV ड्रिप का खुमार : खूबसूरती और एनर्जी के लिए खर्च रहे हजारों रुपए, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

 

 

Read More SIR विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार

Tags: snowfall

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र घोटाले में 4 और डॉक्टर गिरफ्तार, अब तक 100 से अधिक संदिग्ध चिह्नित फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र घोटाले में 4 और डॉक्टर गिरफ्तार, अब तक 100 से अधिक संदिग्ध चिह्नित
राजस्थान में फर्जी FMG स्क्रीनिंग परीक्षा प्रमाणपत्र के आधार पर मेडिकल इंटर्नशिप करने और पंजीयन कराने के मामले में स्पेशल...
सदन में अपराधी, सरकार में संरक्षण! प्रशांत किशोर ने किस पर साधा निशाना?
पाकिस्तान में स्कूल में मौत का मलबा! बच्चों समेत 21 लोगों की दर्दनाक मौत
मुख्यमंत्री ने माँ चामुंडा देवी के श्रीचरणों में किया नमन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण करने पर दी शुभकामनाएं
अब 'हैलो, कौन बोल रहा है?' कहने की जरूरत नहीं! फोन उठाने से पहले दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
7 हजार घर टैक्स के दायरे में, 1271 ने जमा कराया 2.14 करोड़ से अधिक का टैक्स