लोकसभा में नीट विवाद गरमाया, विपक्ष ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा

सदन में पेपर लीक मुद्दे पर हो विस्तृत चर्चा

लोकसभा में नीट विवाद गरमाया, विपक्ष ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा
नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी हंगामे से लोकसभा में बुधवार को प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं हो सके। कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। सरकार ने नीट मुद्दे पर चर्चा की सहमति जताई, लेकिन हंगामा जारी रहा। दो बार स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के पेपर लीक और विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोक सभा में बुधवार को भी प्रश्न काल और शून्य काल नहीं हो सका और सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी। दो बार स्थगन के बाद कार्यवाही दो बजे शुरू होते ही विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद तेन्नेटी ने सदस्यों को अपने-अपने स्थान पर जाने और सदन को चलाने में सहयोग करने का आग्रह किया, लेकिन हंगामा जारी रहा जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सदस्यों ने कांग्रेस तथा कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने इन मुद्दों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी थी। दोपहर 12 बजे सदन के समवेत होते ही विपक्षी दल हंगामा करने लगे और कुछ सदस्य सदन के बीचोंबीच आ गये। कई विपक्षी सदस्य नीट के विरोध में नारे लिखी तख्तियां लिये हुए थे। कांग्रेस सदस्य विरोध स्वरूप काले कपड़े पहने थे।

इस बीच, बिरला ने कांग्रेस केसी वेणुगोपाल को बोलने की अनुमति दी। वेणुगोपाल ने कहा कि जिस तरीके से विपक्षी दलों और विद्यार्थियों के साथ पुलिस व्यवहार कर रही है, वह बहुत अनुचित है। उनकी मांग है कि शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, इसके बाद सदन में पेपर लीक मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करायी जाये। अगर सरकार उनकी मांग स्वीकार करती है, तो वह चर्चा के लिए तैयार हैं। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार नीट पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। चर्चा किस नियम के तहत होगी और कितनी देर होनी चाहिए, यह बातचीत में तय होगा। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के लिए सार्थक चर्चा हो, इसके लिए सरकार तैयार है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव ने कहा कि पेपरलीक मुद्दा कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और सपा का नहीं है, यह सभी लोगों से जुड़ा मसला है। इसके लिए सभी राजनीतिक दल लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, Þविद्यार्थियों के साथ पुलिस ने बर्बरता की, बेटियों के कपड़े फाड़े गये। यादव ने कहा, प्रधानमंत्री सदन से बाहर नीट मुद्दे पर बयान दे सकते हैं, सदन में आकर इस मसले पर क्यों नहीं बोल सकते। इसके बाद बिरला ने कहा कि कब चर्चा करनी है, कितनी देर चर्चा करनी है। यह बातचीत के दौरान तय होगा। सरकार चर्चा करने के लिए तैयार है। विपक्षी सदस्य अपने-अपने स्थानों पर जायें, और कार्यवाही चलने दें। बिरला की अपील का विपक्षी सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ और हंगामा जारी रहा। हंगामा जारी रहने पर अध्यक्ष ने कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी।

इससे पहले पूर्वाह्न 11 बजे बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने की घोषणा की, उससे पहले ही विपक्षी सदस्य अपने सीटों पर खड़े होकर हंगामा करने लगे। बिरला ने सदस्यों से शोर शराबा नहीं करने का आग्रह किया लेकिन सदस्य उनकी बात पर ध्यान दिये बिना और नारे लगाते हुए सदन के बीचोबीच आ गये। अध्यक्ष ने सदस्यों से सदन चलने देने का आग्रह करते हुए कहा, आप प्रश्नकाल चलने दीजिए। प्रश्नकाल के बाद जिन विषयों पर नोटिस आये हैं, उन सब पर चर्चा कराई जाएगी, लेकिन यह सब प्रश्नकाल के बाद ही संभव होगा। मैं आपके मुद्दे पर चर्चा देने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि सदस्य सदन नहीं चलाना चाहते हैं, यह अच्छा संदेश नहीं है। उनकी किसी बात पर जब सदस्यों ने ध्यान नहीं दिया, तो बिरला ने सदन की कार्यवाही एक मिनट के भीतर ही 12 बजे तक स्थगित कर दी थी।

Read More मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तैयार, राहुल-खरगे समेत शीर्ष नेताओं ने बनाई सरकार को घेरने की योजना

 

Read More विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, अध्यक्ष ने की प्रश्नकाल को चलने में सहयोग की अपील

Read More चढ़ावा चोरी मामला : मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र, प्रकरण की स्वतंत्र और व्यापक जांच कराने की मांग

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हाई रिस्क गर्भवतियों के लिए प्रसव सखी व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश हाई रिस्क गर्भवतियों के लिए प्रसव सखी व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सरकारी अस्पतालों में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव सखी व्यवस्था शुरू होगी।...
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले-छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करो, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा 
मौसमी बीमारियों पर सख्ती, अस्पतालों में 24 घंटे स्टाफ रहेगा तैनात
लोकसभा में नीट विवाद गरमाया, विपक्ष ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिका-ईरान युद्ध पर 37.5 अरब डॉलर खर्च, रक्षा मंत्री ने मांगा 87.6 अरब डॉलर का नया आपात बजट
नीट घोटाले पर राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, जयपुर में वाटर कैनन और पुलिस कार्रवाई से बढ़ा तनाव
नीट पेपर लीक पर राज्यसभा में घमासान, किरेन रिजिजू बोले-चर्चा को सभी दल तैयार , कांग्रेस डाल रही बाधा