प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह : रूठी पत्नी को मनाने पहुंचे पति ने उठाया खौफनाक कदम ; तीन दिनों से कर रहा था मनाने की कोशिश, पढ़ें पूरा मामला

पुलिस जांच शुरू

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह : रूठी पत्नी को मनाने पहुंचे पति ने उठाया खौफनाक कदम ; तीन दिनों से कर रहा था मनाने की कोशिश, पढ़ें पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से दुखी पति परमानंद यादव ने प्रेमी के घर के सामने ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, वह तीन दिनों से पत्नी को मनाने का प्रयास कर रहा था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में प्रेमी के साथ भागी पत्नी को मनाने पहुंचे पति ने फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। उसका शव रविवार सुबह पत्नी के प्रेमी के घर के सामने फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अर्जुन्दा पुलिस के अनुसार ग्राम किलेपार (रनचिरई) निवासी 42 वर्षीय परमानंद यादव की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। जिसके बाद परमानंद पिछले तीन दिनों से पत्नी को मनाने की कोशिश कर रहा था लेकिन वह वापस जाने के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद परमानंद अपनी पत्नी के प्रेमी के गांव चौरेल (अर्जुन्दा) पहुंचा और उसके घर के सामने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

अर्जुन्दा थाना प्रभारी इंद्रा वैष्णव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक परमानंद यादव की पत्नी घर से भागकर चौरेल आ गई थी, जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बयान अभी बाकी हैं और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

भीषण गर्मी से बढ़ा जल संकट, राजस्थान के 222 शहरों और 5000 गांवों में पेयजल किल्लत गहराई भीषण गर्मी से बढ़ा जल संकट, राजस्थान के 222 शहरों और 5000 गांवों में पेयजल किल्लत गहराई
प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान के साथ ही राजस्थान के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गंभीर। राज्य के...
पेपर लीक मामला: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, जयराम बोले-केंद्रीय शिक्षा मंत्री दे इस्तीफा
ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का एक बैच गंभीर रूप से अमानक घोषित, प्रदेशभर में सतर्कता नोटिस जारी
बिजली संकट पर अखिलेश का राज्य सरकार पर निशाना: विधायक-सांसद बना रहे दिखावटी चिट्ठी का ‘कागजी कवच’, हमारे गठबंधन में ऐसे नेताओं के लिए कोई जगह नहीं
आमेर की शाही मेहमाननवाजी से अभिभूत हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, राजस्थानी संस्कृति और लोक नृत्यों से हुआ भव्य स्वागत
गंगा दशहरा पर विधानसभा में शुरू हुआ पौधारोपण अभियान, युवाओं और सामाजिक संगठनों से हरित अभियान से जुड़ने की अपील
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का राज्य सरकार पर निशाना, कहा- नारी शक्ति योजना में भरतपुर ही सबसे ज्यादा पिछड़ा