गुरुग्राम में खुला LPG ATM : मात्र 2-3 मिनट में भरेगा सिलेंडर, 14 किलो आएगी गैस

रदर्शी बॉडी के कारण उपभोक्ता आसानी से गैस का स्तर देख सकते हैं

गुरुग्राम में खुला LPG ATM : मात्र 2-3 मिनट में भरेगा सिलेंडर, 14 किलो आएगी गैस

गैस की किल्लत के बीच गुरुग्राम में BPCL ने LPG ATM लॉन्च किया है। सोहना सेक्टर-33 में स्थित यह मशीन 2–3 मिनट में सिलेंडर रिफिलिंग करती है। हल्के 15 किलो कंपोजिट सिलेंडर, डिजिटल OTP वेरिफिकेशन, QR स्कैन और UPI पेमेंट से 24×7 उपलब्ध हैं। खाली सिलेंडर देकर तुरंत भरा सिलेंडर मिल जाता है, तेज़ और सुविधाजनक।

जयपुर। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण देशभर में गैस की किल्लत बढ़ गई है। कई जगहों पर लोग सिलेंडर बुक करने में परेशानी का सामना कर रहे हैं या बुकिंग के बाद भी डिलीवरी नहीं मिल पा रही है। इसी बीच, गुरुग्राम में आम जनता के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है, LPG ATM यह मशीन सिलेंडर रिफिलिंग को मात्र 2-3 मिनट में आसान बनाती है।

रिपोर्ट के मुताबिक यह ATM मशीन गुरुग्राम के सोहना सेक्टर-33 स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है। मशीन कंपोजिट सिलेंडर देती है, जो हल्के, साफ-सुथरे और उपयोग में आसान होते हैं। सामान्य लोहे के सिलेंडर के मुकाबले ये सिलेंडर केवल 15 किलो वजन के होते हैं, जिसमें 14 किलो गैस होती है। पारदर्शी बॉडी के कारण उपभोक्ता आसानी से गैस का स्तर देख सकते हैं।

ATM एक बार में 10 सिलेंडर स्टोर कर सकती है और जब सिलेंडर केवल 2 बचे रहते हैं, तो यह अपने आप नजदीकी एजेंसी को अलर्ट भेज देती है। 24 घंटे उपलब्ध होने वाली इस मशीन का उपयोग भारतगैस कनेक्शन वाले उपभोक्ता कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हैरजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से OTP वेरिफिकेशन, सिलेंडर का बारकोड/QR स्कैन और UPI या डेबिट कार्ड से पेमेंट। मशीन खाली सिलेंडर लेकर भरा सिलेंडर तुरंत दे देती है, जिससे रिफिलिंग बेहद तेज और सुविधाजनक हो गई है।

 

Read More फारूक अब्दुल्ला हमले के मुद्दे पर नोंक झोंक : राज्यसभा में भिड़ी भाजपा और कांग्रेस, घटना की व्यापक जांच कराएगी सरकार

Tags: lpg

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्लड बैंक में दलालों की सक्रियता की खबरें चिंताजनक : उपचार में ऐसी अव्यवस्था अस्वीकार्य, गहलोत ने कहा- एसएमएस में रक्त उपलब्धता की पारदर्शी और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करे सरकार ब्लड बैंक में दलालों की सक्रियता की खबरें चिंताजनक : उपचार में ऐसी अव्यवस्था अस्वीकार्य, गहलोत ने कहा- एसएमएस में रक्त उपलब्धता की पारदर्शी और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करे सरकार
गहलोत ने SMS बैंक में दलालों की सक्रियता और रक्त कमी पर चिंता जताई। निजी ब्लड बैंक से रक्त लाने...
फेड के ब्याज दर स्थिर रखने से शेयर बाजारों में भारी गिरावट: सेंसेक्स 2,496 अंक लुढ़ककर 74,207 पर बंद, निवेशकों के लाखों करोड़ों रूपए स्वाहा
दिल्ली में बनाए जा रहे दंगे जैसे हालात : भाजपा चाहती है हिन्दू-मुसलमान में उलझा रहे देश, ताकि विभिन्न मुद्दों पर सवाल न पूछ सकें लोग, राहुल गांधी ने की बहकावे में नहीं आने की अपील
जयपुर सहित कई जिलों में छाए बादल : तापमान गिरने से गर्मी का असर कम, प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ तूफानी: आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जनजीवन बाधित
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच शुरू
ईरान ने अमेरिका-इजरायल को गुप्त जानकारी देने के तीन दोषियों को दी फांसी: खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए ऐसे करते थे काम, अब तक 3000 हजार से ज्यादा लोगों की मौत