कोलकाता: नवरात्र में बड़ा हादसा, चोरबागान के दुर्गा पंडाल में भगदड़; 19 लोगों की मौत, 45 घायल

प्रत्यक्षदर्शियों की आंखों देखी और मौके का मंज़र

कोलकाता: नवरात्र में बड़ा हादसा, चोरबागान के दुर्गा पंडाल में भगदड़; 19 लोगों की मौत, 45 घायल
कोलकाता के चोरबागान स्थित दुर्गा पंडाल में शनिवार देर शाम भारी बारिश से बचने की कोशिश और बढ़ती भीड़ के कारण भीषण भगदड़ मच गई। इस दुखद हादसे में 18 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 45 से ज्यादा घायल हो गए। मुख्यमंत्री और प्रशासन राहत कार्य में जुटे हैं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शनिवार देर शाम चोरबागान के दुर्गा पंडाल में भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है और 45 से ज्यादा लोग घायल हैं। मरने वालों में 4 पुरुष, 13 महिलाएं और एक 7 साल का एक बच्चा शामिल है। हालांकि कोलकाता मेडिकल कॉलेज के सूत्रों ने 20 मौतों का दावा किया है। 

यहां मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए कई लोग पंडाल के अंदर रुके थे। इसी दौरान और दर्शकों के अंदर जाने की कोशिश के कारण धक्का-मुक्की हुई और इससे भगदड़ मच गई। हादसे के बाद पंडाल की लाइटें बंद कर दी गईं और एंट्री रोक दी गई है। हादसे के मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी देर शाम घायलों को देखने खुद अस्पताल पहुंचे। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई आंखों देखी

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब यह हादसा हुआ मैं वहीं था। मौके पर काफी भीड़ भी मौजूद थी। कई लोग बेहोश हो गए थे। कुछ लोगों को मोटरसाइकिलों पर बैठाकर वहां से ले जाया जा रहा था। उन्होंने आसपास कई लोगों को बेहोश होते और उन्हें बाइक से ले जाते देखा। 

Read More पीस बॉन्ड भरकर रिहा हुए CJP नेता, क्या दोबारा प्रदर्शन में शामिल हो सकेंगे दीपके और उनके साथी? रांका बोले- ज्ञानेश कुमार को बचाने में जुटी सरकार

धक्का लगा, लोग एक-दूसरे पर गिरे

Read More केरल विधानसभा सत्र: सीएम सतीसन लाएंगे सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव, राजनीतिक टकराव की संभावना

एक महिला ने बताया कि वह अपनी सहेलियों के साथ पंडाल से बाहर निकल रही थीं। पंडाल लोगों से भरा हुआ था। बाहर तेज बारिश हो रही थी, इसलिए कुछ लोग पंडाल के अंदर ही रुके हुए थे। इसी दौरान पीछे से धक्का लगा। आगे खड़े लोग गिरने लगे और उनके ऊपर एक के बाद एक दूसरे लोग गिरते चले गए। आगे गिरे लोग उठ नहीं पा रहे थे। 

Read More बस हादसे में खोया पैर, अब नेहा एक पैर पर गरबा कर पेश कर रहीं मिसाल

पीएम मोदी ने जताया दुख

कोलकाता में भगदड़ की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। गृहमंत्री अमित शाह ने भी फोन कर सीएम शुभेंदु अधिकारी से हालात की जानकारी ली और हादसे पर दुख जताया।

Post Comment

Comment List

Latest News

अल्बर्टा में कनाडाई सैन्य अड्डे पर लगी भीषण आग, कई सैन्यकर्मी घायल: मार्क कार्नी अल्बर्टा में कनाडाई सैन्य अड्डे पर लगी भीषण आग, कई सैन्यकर्मी घायल: मार्क कार्नी
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत स्थित सीएफबी वेनराइट सैन्य अड्डे पर एक गंभीर हादसे के बाद भीषण आग लग गई, जिससे...
पहले चरण का मतदान, 797 बूथों की ईवीएम कमीशनिंग पूरी
पश्चिम बंगाल में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन कैप्टिव पावर प्लांट की चिमनी ढही, 4 लोगों के मौत की आशंका
गुजरात में नवरात्रि में साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष, 200 साल पुरानी हैरान करने वाली परंपरा!
पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने के लिए आरएसजीएल का अभियान शुरू,  शिविर लगाकर भी जोड़े जाएंगे उपभोक्ता
लैब से जमीन तक: नई साझेदारियों से विज्ञान, खेती, शिक्षा और छोटे कारोबारों में एआई के जरिए भारत के भविष्य को नई गति
बुर्किना फासो में सौंदर्य प्रतियोगिताओं पर रोक, युवतियों के लिए राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता शुरू