दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद कथित शूटर आशीष बक्करवाला गिरफ्तार

सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद कथित शूटर आशीष बक्करवाला गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने रविवार तड़के मुंडका में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद कुख्यात कार-जैकर आशीष बक्करवाला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद हुई है। वह कंझावला और रनहोला इलाकों में हुई कई गोलीबारी की घटनाओं में संदिग्ध था। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में मुठभेड़ के बाद कथित कार-जैकर मनोज बक्करवाला के बेटे आशीष बक्करवाला को गिरफ्तार कर लिया है। यह गोलीबारी रविवार तड़के हुई थी। सूत्रों के अनुसार इस अभियान के दौरान आशीष के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद की गयी। उस पर कंझावला, मुंडका और रनहोला इलाकों में हाल ही में हुई गोलीबारी की कई घटनाओं में शामिल होने का संदेह है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह गिरफ्तारी एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद की गई, जिसके बाद आरोपी को काबू कर हिरासत में ले लिया गया।

जांचकर्ता अब कई आपराधिक मामलों में उसकी कथित संलिप्तता की जांच कर रहे हैं और क्षेत्र में हुई अन्य घटनाओं से उसके संभावित संबंधों की भी पड़ताल कर रहे हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना