पासपोर्ट बनाना अब महंगा : बच्चों से बड़ों तक की बढ़ी फीस, 3 हजार तक की बढ़ोतरी

तत्काल पासपोर्ट के लिए देने होंगे 4,250 रुपए

पासपोर्ट बनाना अब महंगा : बच्चों से बड़ों तक की बढ़ी फीस, 3 हजार तक की बढ़ोतरी
विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट फीस में बढ़ोतरी की है। 15 वर्ष तक के बच्चों का 36 पेज पासपोर्ट अब पांच साल या 18 वर्ष की उम्र तक वैध रहेगा। बच्चों की सामान्य फीस ₹1,750 और तत्काल ₹4,250 होगी। वयस्कों के 36 पेज पासपोर्ट की फीस ₹2,500, 60 पेज की ₹3,500 और डुप्लीकेट पासपोर्ट की ₹8,500 हो गई है।

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। खासतौर पर बच्चों के पासपोर्ट की वैधता और पासपोर्ट फीस में संशोधन किया गया है। नए नियम के अनुसार, 15 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चे का 36 पेज वाला पासपोर्ट अब पांच साल या बच्चे के 18 वर्ष की उम्र पूरी होने तक वैध रहेगा। इनमें से जो अवधि पहले पूरी होगी, उसी के आधार पर पासपोर्ट की वैधता तय होगी। नए नियमों के तहत बच्चों के 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,000 से बढ़ाकर 1,750 रुपए कर दी गई है। वहीं तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 4,250 रुपए देने होंगे, जबकि पहले फीस 3,000 रुपए थी।

वयस्कों के 36 पेज वाले पासपोर्ट की फीस 1,500 से बढ़ाकर 2,500 रुपए कर दी गई है। तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 5,000 रुपए शुल्क लगेगा। 60 पेज वाले पासपोर्ट की फीस 2,000 से बढ़कर 3,500 रुपए और तत्काल की फीस 4,000 से बढ़कर 6,000 रुपए हो गई है। डुप्लीकेट पासपोर्ट की फीस भी 5,500 से बढ़ाकर 8,500 रुपए कर दी गई है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मायावती ने यूपीआई शुल्क पर सरकार को घेरा : जनता पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ, कहा- जनकल्याणकारी नीतियों पर अधिक ध्यान दे सरकार मायावती ने यूपीआई शुल्क पर सरकार को घेरा : जनता पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ, कहा- जनकल्याणकारी नीतियों पर अधिक ध्यान दे सरकार
बसपा प्रमुख मायावती ने 15 अक्टूबर से चुनिंदा 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4% एमडीआर और...
नगर निगम चुनाव : निर्दलीय पार्षद रात को भाजपा में आए, सुबह मुकर गए
जयपुर का नया महापौर कौन होगा  : आज हो जाएगा तय, कल सुबह घोषणा और नामांकन
हार्ट अटैक से डिप्टी एसपी की मौत : पुलिस विभाग में शोक, जवानों ने दी गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी
ट्रम्प ने सऊदी अरब को एफ-35 लड़ाकू विमान बेचने के सौदे को दी मंजूरी, उन्नत स्टेल्थ विमान हासिल करने का रास्ता साफ
पासपोर्ट बनाना अब महंगा : बच्चों से बड़ों तक की बढ़ी फीस, 3 हजार तक की बढ़ोतरी
ज्ञान आश्रम पुलिया 6 माह बंद, बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन