उत्तर प्रदेश में ट्रेलर से टकराई अनियंत्रित कार : हादसे में एक ही परिवार के कई लोगों की मौत, समारोह से वापस आ रहे थे सभी लोग

स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर अपने लेन से निकलकर ट्रेलर से टकरा गया

उत्तर प्रदेश में ट्रेलर से टकराई अनियंत्रित कार : हादसे में एक ही परिवार के कई लोगों की मौत, समारोह से वापस आ रहे थे सभी लोग

अहिरानी हाईवे पर शनिवार भोर में स्कॉर्पियो और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में दंपति व उनके पुत्र समेत 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। गोरखपुर निवासी परिवार रांची से लौट रहा था। अनियंत्रित स्कॉर्पियो दूसरी लेन में चली गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में शनिवार भोर में समारोह से लौट रही एक स्कॉर्पियो सामने से रहे ट्रेलर से टकरा गई। इस दुर्घटना में  दंपति और पुत्र समेत 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गोरखपुर निवासी एक परिवार समारोह में भाग लेने रांची झारखंड गया हुआ था। बीती रात वह लोग रांची से वापस रहे थे। शनिवार भोर में मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरानी हाईवे पर स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर अपने लेन से निकलकर दूसरी लेन में चला गया और सामने से रहे ट्रेलर से टकरा गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही जान चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया।

 

Read More राजनाथ सिंह ने जर्मनी को रक्षा उत्पादन क्षेत्र में सहयोग के विस्तार के लिए किया आमंत्रित : तकनीकी परिवर्तन ने स्थिति को बनाया जटिल, आज दुनिया नए सुरक्षा खतरों का कर रही सामना

 

Read More नेपाल सरकार के फैसलों और नीतिगत बदलावों से बिहार के सीमावर्ती इलाकों में आम नागरिकों की बढीं परेशानियाँ, कस्टम ड्यूटी और भारतीय वाहनों की आवाजाही पर लगाया मोटा टैक्स

 

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर प्रदेश में युवती के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर सियासत तेज : हर बार अपराधियों को संरक्षण और पीड़ितों को मिलती है प्रताड़ना, राहुल गांधी कहा- सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं उत्तर प्रदेश में युवती के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर सियासत तेज : हर बार अपराधियों को संरक्षण और पीड़ितों को मिलती है प्रताड़ना, राहुल गांधी कहा- सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं
दुष्कर्म-हत्या मामले पर सियासत तेज हो गई है। राहुल गांधी ने यूपी सरकार और केंद्र पर हमला बोलते हुए आरोप...
भाजपा की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना : आरोपी के मोबाइल में मिले बालिकाओं के अश्लील वीडियो, गहलोत बोले- पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर बढ़ती है अपराधियों की हिम्मत
महिला विरोधी है भाजपा सरकार : देश में बढ़ रहे महिला अत्याचार, सारिका ने कहा- सरकार का शासन पर कोई प्रभाव नहीं
भाजपा की ओर से जारी तस्वीरें केजरीवाल के घर की नहीं : आप करेगी मानहानि का मुकदमा, संजय सिंह ने कहा- झूठ फैलाने का काम करती है भाजपा
सोलर प्लांट लगाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी : 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, पैसे लेकर नहीं लगाया प्लांट
उत्तर प्रदेश में ट्रेलर से टकराई अनियंत्रित कार : हादसे में एक ही परिवार के कई लोगों की मौत, समारोह से वापस आ रहे थे सभी लोग
ठाकरे के साथ नहीं हुई कोई गुप्त बैठक : इस तरह के दावे राजनीतिक रूप से प्रेरित, फडणवीस ने कहा- हमारे बीच छिपाने जैसा कुछ नहीं