मणिपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एम भोरोट का निधन, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने जताया शोक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा और अन्य लोगों ने इंफाल स्थित उनके आवास पर जाकर पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मणिपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एम भोरोट का निधन, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने जताया शोक

मणिपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मेनम भोरोट सिंह का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे थंगमेइबंद से विधायक रहे थे और उन्हें राज्य में भाजपा को मजबूत करने का श्रेय दिया जाता है।

इंफाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मणिपुर इकाई के पूर्व अध्यक्ष मेनम भोरोट सिंह का निधन हो गया। वह 72 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। मणिपुर के नेताओं ने सिंह के निधन पर शोक जताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा और अन्य लोगों ने इंफाल स्थित उनके आवास पर जाकर पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

भाजपा की मणिपुर इकाई के पूर्व अध्यक्ष भोरोट को राज्य में पार्टी को मजबूत करने वाले नेताओं में एक माना जाता था। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के रूप में भी कार्य किया था। उन्होंने इंफाल पश्चिम जिले के थंगमेइबंद विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में कार्य किया और 2002 के विधानसभा चुनाव में भाजपा टिकट पर यह सीट जीती थी।

पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए भोरोट के निधन को न केवल भाजपा बल्कि मणिपुर के लोगों के लिए भी एक अपूरणीय क्षति बताया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला