कपूरथला में शादी बनी रणभूमि: मामूली कहासुनी में युवक का हाथ कटा, 2 गंभीर रूप से घायल

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

कपूरथला में शादी बनी रणभूमि: मामूली कहासुनी में युवक का हाथ कटा, 2 गंभीर रूप से घायल
कपूरथला के मॉडल टाउन में शनिवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। तेजधार हथियारों से किए गए हमले में साहिल नामक युवक का हाथ कटकर अलग हो गया, जबकि मनप्रीत नामक दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

कपूरथला। पंजाब में कपूरथला के मॉडल टाउन स्थित सिटी हॉल के निकट एक शादी समारोह के दौरान शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में एक युवक का हाथ कट गया, जबकि दूसरे युवक को भी तेजधार हथियारों से चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घायलों की पहचान साहिल पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी सबूवाल और मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी देवलांवाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।

बताया जा रहा है कि झड़प के दौरान साहिल पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया, जिससे उसकी हथेली शरीर से अलग हो गई। परिजन कटे हुए हाथ को लिफाफे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दूसरे घायल मनप्रीत सिंह का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। मनप्रीत ने बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने आया था। उसके अनुसार, एक दिन पहले डीजे पर नाचते समय साहिल के साथ मामूली विवाद हुआ था, जिसे परिवार के सदस्यों ने सुलझा दिया था। मनप्रीत का आरोप है कि शनिवार को विवाह समारोह के दौरान साहिल और उसके साथियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

वहीं साहिल ने आरोप लगाया कि विवाह समारोह में मनप्रीत और उसके साथियों के साथ विवाद होने के बाद दूसरे पक्ष ने उस पर हमला किया, जिससे उसकी हथेली कट गई। दोनों घायलों को सिटी थाना पुलिस की सहायता से सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। ड्यूटी डॉक्टर विजय ने उनका उपचार कर मेडिको-लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) तैयार कर पुलिस को भेज दी है। सिटी थाना प्रभारी अमनदीप नाहर ने रविवार को बताया कि सिटी हॉल के पीछे एक घर में चल रहे विवाह समारोह के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। उन्होंने पुष्टि की कि घटना में साहिल का हाथ कट गया है और मनप्रीत भी घायल हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है ।

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर