एआई इम्पैक्ट समिट में प्रदर्शन पर मायावती ने जताई आपत्ति : इस तरह की घटना निन्दनीय, कहा- अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में देश की गरिमा को प्रभावित करता है ऐसा आचरण

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहा

एआई इम्पैक्ट समिट में प्रदर्शन पर मायावती ने जताई आपत्ति : इस तरह की घटना निन्दनीय, कहा- अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में देश की गरिमा को प्रभावित करता है ऐसा आचरण

आधिकारिक बयान में उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित इस समिट में देश और विदेश के कई प्रमुख लोग आमंत्रित थे और यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहा।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इस घटना को अति-अशोभनीय व निन्दनीय करार देते हुए कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में इस प्रकार का आचरण देश की गरिमा और छवि को प्रभावित करता है। अपने आधिकारिक बयान में उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित इस समिट में देश और विदेश के कई प्रमुख लोग आमंत्रित थे और यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहा।

उन्होंने कहा कि ऐसे में कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों द्वारा अर्धनग्न होकर विरोध प्रकट करना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यह प्रदर्शन किया, उनमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर का न होता तो बात अलग हो सकती थी, लेकिन वैश्विक मंच पर इस तरह की घटनाएं देश की इमेज को नुकसान पहुंचा सकती हैं। मायावती ने सभी राजनीतिक दलों और युवाओं से अपील की कि विरोध दर्ज कराना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उसका तरीका मर्यादित और जिम्मेदार होना चाहिए।

 

Tags: Mayawati

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-अमेरिका व्यापार सौदे की घोषणा के पीछे हताशा : समझौते में देश के हितों का नहीं रखा ध्यान, जयराम ने घोषणा के समय पर किए सवाल भारत-अमेरिका व्यापार सौदे की घोषणा के पीछे हताशा : समझौते में देश के हितों का नहीं रखा ध्यान, जयराम ने घोषणा के समय पर किए सवाल
रमेश ने अमेरिकी राष्ट्रपति के गत दो फरवरी के उस बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें भारत-अमेरिका व्यापार सौदे को...
जयपुर में लॉन्च हुई Volkswagen Tayron R-Line : 46.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत, लग्ज़री और दमदार परफॉर्मेंस का शानदार संगम
राजस्थान होमस्टे योजना–2026 लागू : ग्रामीण और पारिवारिक पर्यटन को मिलेगी नई गति, राज्य में पर्यटन और रोजगार को लगेंगे पँख
लंबित छात्रवृत्ति प्रकरणों का शीघ्र होगा निस्तारण : अविनाश गहलोत ने दिए निर्देश, कहा- प्राथमिकता से निपटाए जाएं सभी प्रकरण
सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले के बावजूद जारी है भारत-अमेरिका व्यापारिक समझौता : भारत के साथ रिश्ते अच्छे, ट्रंप ने कहा- हम उसके साथ जारी रखेंगे व्यापार
एसएमएस हॉस्पिटल के चिकित्सको ने चोट के कारण खराब हुआ हार्ट वाल्व बदला, हरियाणा के युवक को मिला नया जीवन
भारत और ब्राजील के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर : लाभदायक साझेदारी को आगे भी करेंगे मजबूत, मोदी ने कहा- 5 वर्षों में 20 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य