Mayawati का राज्य सरकार पर हमला, कहा- जब IPS अधिकारी के परिजन सुरक्षित नहीं, तो आमजन का क्या होगा..?

कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

Mayawati का राज्य सरकार पर हमला, कहा- जब IPS अधिकारी के परिजन सुरक्षित नहीं, तो आमजन का क्या होगा..?
अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर बसपा प्रमुख मायावती ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से मामले की त्वरित जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने घटना को बेहद दुखद और प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिहाज से गंभीर बताया तथा सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। मायावती ने सोमवार को 'एक्स' पर कहा कि अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की करीब 91 वर्षीय बुजुर्ग मां की हुई हत्या अत्यंत दुखद और प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिहाज से अत्यंत चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटना को लेकर लोगों की यह आशंका वाजिब है कि जब हत्या जैसी जघन्य वारदात पुलिस अधिकारी के परिवार के साथ हो सकती है तो आमजन की सुरक्षा का क्या होगा। उन्होंने सरकार से घटना का उचित संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धमरूआ गांव में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां का शव उनके घर में मिला था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला के शरीर से आभूषण गायब थे और मुंह से खून निकलने की बात सामने आई थी। घटना के बाद पुलिस ने हत्या और लूट के पहलू से जांच शुरू की है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने में मदद मिलेगी। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। मायावती ने सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं आम लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा करती हैं और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूजीसी-नेट की तीन परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस का हमला, कहा- ‘पेपर लीक नक्सल’ देश के लिए बड़ा खतरा यूजीसी-नेट की तीन परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस का हमला, कहा- ‘पेपर लीक नक्सल’ देश के लिए बड़ा खतरा
कांग्रेस ने यूजीसी-नेट की तीन परीक्षाएं रद्द करने को लेकर केंद्र सरकार और एनटीए पर निशाना साधा है। पार्टी ने...
एसीएस से महासंघ प्रतिनिधिमंडल की वार्ता, शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा
स्कूलों में मीडिया-आमजन पर रोक : डोटासरा-जूली भड़के, तुगलकी फरमान बताया
भारत-चीन सीमा पर फिर गरमाया विवाद, ओवैसी ने पूछा-क्या PLA रोक रही भारतीय सैनिकों को पेट्रोलिंग से ?
अमेरिका-ईरान के बीच 60 दिन का समझौता बेनतीजा: परमाणु मुद्दे पर गतिरोध कायम, होर्मुज जलडमरूमध्य भी नहीं खुला
सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर आमेर के महारुद्र शक्तिपीठ मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
वंदे मातरम् के गायन को लेकर विवाद फिर गरमाया! भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, मशाल रैली के बाद राजनीतिक प्रचार करने का आरोप