मेटा ने लॉन्च किया एडिट्स ऐप : फ्री में कर पाएंगे वीडियो एडिटिंग, आसान है यूज करना

जल्द ही मिलेंगे कई नए फीचर्स

मेटा ने लॉन्च किया एडिट्स ऐप : फ्री में कर पाएंगे वीडियो एडिटिंग, आसान है यूज करना

वैसे इस ऐप के बारे में काफी पहले कंपनी ने ऐलान किया था, लेकिन ये डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं था

नई दिल्ली। मेटा ने अपने वीडियो क्रिएटिंग ऐप एडिट्स को लॉन्च कर दिया है। वैसे इस ऐप के बारे में काफी पहले कंपनी ने ऐलान किया था, लेकिन ये डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं था। अब आप इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को मोबाइल क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इस ऐप के लॉन्चिंग की जानकारी मेटा के आधिकारिक चैनल्स से दी है। इस ऐप से एडिट किए गए वीडियोज को आप ना सिर्फ फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकते हैं बल्कि आप दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर कर पाएंगे।
वैसे एडिट्स ऐप अपने शुरूआती स्टेज में है, लेकिन इसका मकसद वीडियो प्रोडक्शन प्रॉसेस को सिंपल बनाना है। इस प्लेटफॉर्म को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वीडियो क्रिएटर्स को एक ही जगह पर सभी जरूरी टूल्स मिल जाए। प्लेटफॉर्म को इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट प्रोड्यूसर्स के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इस ऐप पर आप सिर्फ वीडियो एडिट ही नहीं कर सकते हैं, बल्कि अपने इंस्टाग्राम रील्स के इनसाइट को भी चेक कर सकते हैं। एडिट्स पर वीडियो एडिटिंग करके आप सीधे मेटा प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर एडिट किए गए वीडियोज पर वाटरमार्क भी नहीं आएगा और ये फ्री है।

जल्द ही मिलेंगे कई नए फीचर्स
एडिट्स पर क्लिप लेवल ट्रिमिंग, सटीक टाइमलाइन इंटरफेस, ऑटो-एन्हांसमेंट टूल्स और क्रिएटिव इफेक्ट जैसे आॅप्शन मिलते हैं। इस ऐप पर रील टाइम फीडबैक फीचर मिलता है। इसकी मदद से आप अपने वीडियो को बेहतर बना सकेंगे। एडिट्स इस वर्जन में बहुत से फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, मेटा जल्द ही इसके लिए नए अपग्रेड्स जारी कर सकती है। कोलैबोरेशन और दूसरे अक पावर्ड टूल्स पर मेटा काम कर रहा है, जिसे जल्द ही रिलीज किया जा सकता है। इसमें नए फॉन्ट, टेक्स्ट एनिमेशन, ट्रांजिशन, फिल्टर और रॉयल फ्री म्यूजिक जैसे कस्टमाइजेशन आॅप्शन मिलेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शुभेंदु ने स्ट्रॉन्ग रूम में ममता की मौजूदगी पर उठाए सवाल , बनर्जी ने कहा- अनुचित तरीके से स्थानांतरित किए जा रहे थे पोस्टल बैलेट शुभेंदु ने स्ट्रॉन्ग रूम में ममता की मौजूदगी पर उठाए सवाल , बनर्जी ने कहा- अनुचित तरीके से स्थानांतरित किए जा रहे थे पोस्टल बैलेट
भवानीपुर मतगणना केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम में ममता बनर्जी की मौजूदगी पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने सवाल उठाए। उन्होंने...
3540 पदों की संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी, युवाओं ने जताया रोष
पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक 
दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, जेसन होल्डर रहे प्लेयर ऑफ द मैच
Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी ड्रोन हमले से तुआपसे के समुद्री टर्मिनल पर लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी : करीब 1000 हजार रुपए महंगा हुआ सिलेण्डर, जानें घरेलू सिलेण्डर की क्या है कीमत