हरियाली के बीच आधुनिक फैक्ट्री, गिरिराज सिंह बोले- यही है विकास की असली तस्वीर

विकसित भारत का नया फॉर्मूला

हरियाली के बीच आधुनिक फैक्ट्री, गिरिराज सिंह बोले- यही है विकास की असली तस्वीर
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने गुजरात के कच्छ स्थित वेलस्पन वर्ल्ड के अत्याधुनिक विनिर्माण परिसर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चलना विकसित भारत की नींव है। जल पुनर्चक्रण, हरित विनिर्माण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की सराहना करते हुए उन्होंने पौधारोपण भी किया।

भुज। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि आधुनिक औद्योगिक विकास के साथ साथ पर्यावरण संतुलन, टिकाऊ विनिर्माण और प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग विकसित भारत के निर्माण के लिए जरूरी है। सिंह ने गुजरात में कच्छ जिले के अंजार में वेलस्पन वल्र्ड के अत्याधुनिक विनिर्माण परिसर का दौरा किया और कताई से लेकर तौलिया एवं चादर बनाने तक पूरी उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने एक ही परिसर में विकसित पूरी तरह एकीकृत उत्पादन श्रृंखला, आधुनिक तकनीक और वैश्विक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विनिर्माण सुविधाओं की सराहना की।

उन्होंने कहा कि कच्छ जैसे शुष्क क्षेत्र में वेलस्पन ने हरित विनिर्माण, जल पुनर्चक्रण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दिखायी है। हरियाली के बीच विकसित यह औद्योगिक परिसर'बगीचे में विनिर्माण इकाई की अवधारणा को साकार करता है और यह उदाहरण है कि औद्योगिक प्रगति तथा पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने परिसर में पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा हरित भविष्य का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारी धरती की अमूल्य विरासत हैं और उनकी रक्षा एवं संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उनका कहना था कि समाज के हर वर्ग को प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए आधुनिक औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संतुलन, टिकाऊ विनिर्माण और प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग समान रूप से आवश्यक है। वेलस्पन का यह परिसर उद्योग, नवाचार और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रभावी समन्वय का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भारत का कपड़ा उद्योग टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल विनिर्माण प्रक्रियाओं को अपनाकर अपनी वैश्विक पहचान मजबूत करने के साथ विकास के नये मानक स्थापित कर रहा है।

Tags: giriraj

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नई दिल्ली में...
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रारूप में निर्माण अधिकार, जमीन की वास्तविक कीमत और निर्माण लागत पर पुनर्विचार का सुझाव
दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन
नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा
पंचायती राज विभाग में नई भर्ती की तैयारी तेज, 2028 तक खाली होने वाले पदों का मांगा हिसाब
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
जयपुर में 15 से 21 नवंबर तक मनेगा राष्ट्रीय नवजात सप्ताह, शिशुओं की नियमित जांच पर रहेगा जोर