मोदी पुड्डुचेरी और तमिलनाडु को देंगे 7,100 करोड़ रुपए की रेल- सड़क परियोजनाओं की सौगात : विवादित तिरुप्परंकुंड्रम पहाड़ी मंदिर में करेंगे दर्शन, कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर हुआ था विवाद

कई परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को सर्मपण और शिलान्यास करेंगे

मोदी पुड्डुचेरी और तमिलनाडु को देंगे 7,100 करोड़ रुपए की रेल- सड़क परियोजनाओं की सौगात : विवादित तिरुप्परंकुंड्रम पहाड़ी मंदिर में करेंगे दर्शन, कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर हुआ था विवाद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चेन्नई पहुंचेंगे और राजभवन में विश्राम करेंगे। वे पुड्डुचेरी में 2,700 करोड़ और मदुरै में 4,400 करोड़ रुपए से अधिक की रेल-सड़क और आधारभूत परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मदुरै में तिरुप्परंकुंड्रम और मुरुगन मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी और तमिलनाडु के मदुरै में कुल 7,100 करोड़ रुपए की विभिन्न रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और मदुरै स्थित विवादित तिरुप्परंकुंड्रम पहाड़ी मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे, जहां कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर हाल में विवाद हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार रात लगभग नौ बजे चेन्नई पहुंचेंगे और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद वह कल  पुड्डुचेरी जाएंगे, जहां लगभग 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

केंद्र शासित प्रदेश से मोदी मदुरै के लिए रवाना होंगे, जहां लगभग दोपहर तीन बजे वह 4,400 करोड़ रुपए से अधिक की आधारभूत परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कल शाम लगभग शाम चार बजे  प्रधानमंत्री मंदिर नगरी में स्थित में मुरुगन मंदिर के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। यह भगवान मुरुगन के छह पवित्र निवासों में से एक है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी अवसंरचना, शहरी सेवाओं, औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और सतत विकास को सुद्दढ़ करने के उद्देश्य से कई परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को सर्मपण और शिलान्यास करेंगे।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था