सामाजिक समस्याओं पर सिर्फ दुख जताने के बजाय अपने घरों से बाहर निकलकर राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए एकजुट हों : मोहन भागवत

हिंदू राष्ट्र हमारी सांस्कृतिक पहचान

सामाजिक समस्याओं पर सिर्फ दुख जताने के बजाय अपने घरों से बाहर निकलकर राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए एकजुट हों : मोहन भागवत
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने तिरुवनंतपुरम में लोगों से राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने भारत को 'हिंदू राष्ट्र' बताते हुए स्पष्ट किया कि यह धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सभ्यतागत मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए 'धर्म' आधारित जीवन और सामाजिक संगठन पर जोर दिया।

तिरुवनंतपुरम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने लोगों से अपील की है कि वे सामाजिक समस्याओं पर सिर्फ दुख जताने के बजाय अपने घरों से बाहर निकलें और राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए एकजुट हों। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल एक संगठित समाज ही मजबूत बन सकता है और देश एवं मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकता है। आरएसएस के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत शनिवार को केरल की राजधानी तिरवनंतपुरम स्थित 'उदय पैलेस सभागार' में आयोजित एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि संघ का कोई विरोधी नहीं है और वह हर व्यक्ति को एक संभावित स्वयंसेवक मानता है। उन्होंने भारत को एक 'हिंदू राष्ट्र' बताते हुए साफ किया कि इस शब्द का मतलब केवल धार्मिक पहचान से नहीं है, बल्कि यह देश के सांस्कृतिक मूल्यों और सभ्यता के जीने के तरीके को दर्शाता है।

सामाजिक एकजुटता के महत्व पर जोर देते हुए भागवत ने कहा कि ताकत सिर्फ संगठन से ही आती है। स्वामी विवेकानंद के इस कथन को याद करते हुए कि 'कमजोरी ही मृत्यु है', उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट होने और इस विश्वास के साथ भाईचारा बढ़ाने का आग्रह किया कि भारत उनकी साझा मातृभूमि है और सभी भारतीय एक ही माँ की संतान हैं। सरसंघचालक ने कहा कि आज की दुनिया उन मूल्यों और सिद्धांतों की तलाश कर रही है जो भारत की सभ्यता की विरासत में गहराई से समाए हुए हैं और यह भारतीयों की जिम्मेदारी है कि वे इस ज्ञान को पूरी मानवता के साथ साझा करने के लिए खुद को तैयार करें।

मोहन भागवत ने कहा कि समाज को ताकत आपसी सहयोग और एक-दूसरे पर निर्भरता से मिलती है। उन्होंने यह कहा कि एक मजबूत, आत्मविश्वासी और संकटों से जूझने में सक्षम राष्ट्र के निर्माण के लिए 'धर्म' पर आधारित जीवन जरूरी है। संघ को लेकर लोगों की धारणाओं पर भागवत ने कहा कि शताब्दी व्याख्यान जैसे सार्वजनिक कार्यक्रम लोगों को उस संगठन को समझने का मौका देते हैं जिसके बारे में अक्सर गलतफहमियां फैलाई गयी हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे सिर्फ किसी के प्रचार या बनायी गयी बातों पर भरोसा न करें, बल्कि सीधे अनुभव के आधार पर अपनी राय बनाएं।

मोहन भागवत ने कहा, "संघ को समझने के लिए केवल भाषण सुनना काफी नहीं हो सकता। किसी को भी अपनी राय बनाने से पहले शाखा जाना चाहिए, शिविर में हिस्सा लेना चाहिए, स्वयंसेवकों से बातचीत करनी चाहिए और संगठन के कामों को देखना चाहिए।" संघ की शुरुआत के बारे में बताते हुए भागवत ने कहा कि इस संगठन की स्थापना राष्ट्र के पुनर्निर्माण के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि अपार ताकत और संसाधन होने के बावजूद भारत सदियों तक विदेशी शासन के अधीन रहा। ब्रिटेन सातवीं ऐसी विदेशी ताकत था जिसने देश पर हमला किया और शासन किया।

Read More गिरावट से उबरे शेयर बाजार : बैंकिंग और पीएसयू शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 394 अंक उछला, इन कंपनियों ने कराई बंपर कमाई

सरसंघचालक ने ध्यान दिलाया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शुरू हुए कई आंदोलन आजादी के बाद धीमे पड़ गए, जबकि कई सामाजिक सुधार केवल समाज के सीमित हिस्सों तक ही सिमट कर रह गए। उन्होंने कहा कि संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार ने अपने अनुभवों और विचारों से यह निष्कर्ष निकाला था कि भारत अपनी सभ्यता के अनुरूप समाज को संगठित करके ही अपना पुराना गौरव वापस पा सकता है।

Read More वॉर को तैयार परमाणु हथियार : भारत ने 12 परमाणु बम किए तैनात, जानें पाकिस्तान ने किए कितने हथियार तैनात

केरल के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम तिरुवनंतपुरम पहुंचे भागवत ने आज 'उदय पैलेस सम्मेलन केंद्र' में आमंत्रित लोगों को संबोधित किया था। रविवार बाद में त्रिशूर के 'हयात रीजेंसी' में भी उनका ऐसा ही एक शताब्दी कार्यक्रम को संबोधित करने का कार्यक्रम है। कल शाम संघ प्रमुख ने अमृतपुरी जाकर आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी देवी से भी मुलाकात की थी। राज्य में अपने सभी कार्यक्रम पूरे करने के बाद भागवत सोमवार सुबह कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे।

Read More कांग्रेस ने 3 सदस्यीय समिति का किया गठन : जम्मू-कश्मीर में पार्टी विरोधी गतिविधियों की करेगी जांच, खड़गे ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस का शिकंजा,  9 दिन में 79 हजार से अधिक चालान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस का शिकंजा,  9 दिन में 79 हजार से अधिक चालान
4 से 12 जून 2026 तक चले विशेष अभियान में पुलिस ने 79,195 चालान किए। सबसे ज्यादा 30,644 ब्लैक फिल्म...
उत्तरी आयरलैंड में नस्लीय हिंसा : विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों लोग, एकजुट होकर निकाली शांति रैली
प्रेशर हॉर्न पर सख्त कार्रवाई : बिहार में चलेगा राज्यव्यापी विशेष जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन करने पर लगेगा भारी जुर्माना
पत्नी और उसके प्रेमी ने रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में गिरफ्तार
गुजरात और राजस्थान के बीच जल्द शुरू होगी नई ट्रेन : रेल मंत्री साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, पश्चिम भारत के 2 प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगी ट्रेन
जयपुर में एसीबी का बड़ा धमाका: बेंगलुरु पुलिस के सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी रिश्वत लेते ट्रैप 
पुलिस की कार्रवाई : अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार, 13 गैस सिलेंडर जब्त