मानसून के फिर से जल्दी आने की उम्मीद : 26 मई के आसपास केरल में देगा दस्तक, मौसमी बारिश बेहद महत्वपूर्ण

मौसमी बारिश बेहद महत्वपूर्ण

मानसून के फिर से जल्दी आने की उम्मीद : 26 मई के आसपास केरल में देगा दस्तक, मौसमी बारिश बेहद महत्वपूर्ण

आईएमडी के अनुसार, इस साल मानसून 26 मई के आसपास केरल पहुंच सकता है, यानी तय समय (1 जून) से पहले। अगर ऐसा हुआ तो लगातार तीसरे साल मानसून जल्दी आएगा। हालांकि राहत के बीच चिंता भी है—देशभर में जून-सितंबर की बारिश सामान्य से कम, एलपीए का करीब 92% रहने का अनुमान है।

नई दिल्ली। मौसम विभाग (आईएमडी) का पूर्वानुमान है कि मानसून इस साल फिर केरल में जल्दी पहुंचेगा और यह 26 मई के आसपास राज्य में प्रवेश करेगा। आमतौर पर एक जून के आसपास मानसून भारत के दक्षिणी छोर पर दस्तक देता है। अगर यह पूर्वानुमान सही साबित होता है तो यह लगातार तीसरी बार बार होगा, जब वह समय से पूर्व आएगा। पिछले साल मानसून 27 मई को और 2024 में 31 मई को केरल पहुंचा था। हालांकि मानसून के जल्दी आने के पूर्वानुमान से एक उम्मीद जगी है, लेकिन देश के बाकी हिस्सों के लिए मौसम का पूर्वानुमान मिला-जुला बना हुआ है।

जून-सितंबर की मौसमी बारिश बेहद महत्वपूर्ण

भारत के लिए जून-सितंबर की मौसमी बारिश बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह वार्षिक वर्षा का 70 फीसदी से अधिक हिस्सा प्रदान करती है। यही बारिश देश में कृषि, पानी की उपलब्धता, जलाशयों के स्तर और समग्र अर्थव्यवस्था को आकार देती है। हालांकि इस वर्ष मौसम विभाग का मौसमी दृष्टिकोण सामान्य से कम बारिश का संकेत दे रहा है। मौसम विभाग ने लंबी अवधि के औसत (एलपीए) के लगभग 92 फीसदी बारिश का अनुमान लगाया है, जिसमें पांच फीसदी कम ज्यादा हो सकता है। 

Tags: Monsoon

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Gold Silver Rate : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव Gold Silver Rate : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 700 रुपए फिसलकर 1,61,700 रुपए प्रति दस ग्राम । जेवराती सोना 700 रुपए टूटकर 1,51,200 रुपए प्रति दस...
पंजाब में बोरवेल में गिरा 4 वर्षीय बच्चा : घर के पास ही खेल रहा था गुरकरण, सुरक्षित निकाला बाहर
ट्रंप ने चीन से टैरिफ से बचने के लिए अमेरिका में उत्पादन करने का किया आग्रह, कहा- अमेरिकियों को दे नौकरी
शादी की खुशियां मातम में बदली : बारातियों को ले जा रही पिकअप खाई में पलटी, किशोर की मौत
ईसरदा बांध में आरएल-256 मीटर तक होगा जल भराव, विस्थापित परिवारों को शिफ्ट होने के निर्देश
नोएडा में मार्केट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग : किसी प्रकार की जनहानि नहीं, 20 दुकानों को सुरक्षित बचाया
प्रदेश की जल्द आएगी नई आयुर्वेद नीति, ट्यूरिज्म स्थलों पर बनेंगे सुविधा युक्त आधुनिक आयुर्वेद वेलनेस सेंटर्स