बिहार : कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव, चपेट में आने से 12 से अधिक लोग बीमार

स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी

बिहार : कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव, चपेट में आने से 12 से अधिक लोग बीमार
बिहार के सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव होने पर आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। आंखों में जलन, उल्टी और घबराहट की शिकायत के बाद 12 से अधिक लोग बीमार हो गए। पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया तथा प्रभावितों को अस्पताल पहुंचाया।

छपरा। बिहार के सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव होने से आसपास के मोहल्लों में रहने वाले 12 से अधिक लोग बीमार हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात कोल्ड स्टोरेज से गैस रिसाव शुरू होने के बाद आसपास के लोगों को आंखों में जलन, उल्टी, बेचैनी और घबराहट जैसी समस्याएं होने लगीं। स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पानी और रासायनिक मिश्रण का छिड़काव कर गैस के प्रभाव को कम करने का प्रयास किया। वहीं, सदर अस्पताल से एम्बुलेंस बुलाकर प्रभावित लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की सूचना पर सारण के अपर पुलिस अधीक्षक और सदर अनुमंडल पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने कोल्ड स्टोरेज के मालिक और प्रबंधक को तत्काल गैस रिसाव रोकने के निर्देश दिए।

Tags: gas

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान, मदन राठौड़ ने किया पौधारोपण विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान, मदन राठौड़ ने किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने प्रदेशभर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित। प्रदेश...
सैलजा का केंद्र पर बड़ा हमला: जीडीपी के 60 प्रतिशत से अधिक कर्ज पर पहुंची सरकार, अर्थव्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने की मांग 
यूक्रेन के यूरोपीय संघ प्रवेश को हरी झंडी: हंगरी ने पहले वार्ता क्लस्टर को दी मंजूरी, कीव के साथ हुआ ऐतिहासिक समझौता
बिहार : कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव, चपेट में आने से 12 से अधिक लोग बीमार
अजमेर रेल मंडल में पर्यावरण दिवस: डीआरएम राजू भूतड़ा ने किया पौधारोपण, बांटे जूट के बैग
बगरू क्षेत्र में पकड़े बिजली चोरी के 5 मामले, लगाया 14 लाख 56 हजार रूपए का जुर्माना
नोएडा में बहुमंजिला इमारत में लगी आग : फ्लैट में मची अफरा-तफरी, आग के विकराल रूप से लोगों में फैली दहशत