छत्तीसगढ़ में चलता ट्रक बना आग का गोला : चालक सहित 3 घायलों को निकाला बाहर, हाईवे पर लगा लंबा जाम

ट्रक में अचानक आग भड़कने से लोगों में अफरा-तफरी

छत्तीसगढ़ में चलता ट्रक बना आग का गोला : चालक सहित 3 घायलों को निकाला बाहर, हाईवे पर लगा लंबा जाम
सरगुजा जिले में अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच-43 पर गुरुवार देर रात चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। दमकल ने आग पर काबू पाया। घटना से हाईवे पर लंबा जाम लगा, आग के कारणों की जांच जारी है।

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर गुरुवार देर रात एक चलते ट्रक में अचानक आग लगने से चालक सहित 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनतराई स्थित देवगढ़ मोड़ के पास हुआ। चलते ट्रक में अचानक आग भड़कने से उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से चालक समेत तीनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Tags: fire

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन