नवप्रीत सिंह को तुर्किये से लाया गया भारत : ड्रग तस्करी के मामलों में भेजा जेल, सरकार हर ड्रग तस्करी गिरोह को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध

अफगानिस्तान से भारत में हेरोइन और मेथामफेटामाइन की जारी रखी थी तस्करी

नवप्रीत सिंह को तुर्किये से लाया गया भारत : ड्रग तस्करी के मामलों में भेजा जेल, सरकार हर ड्रग तस्करी गिरोह को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध
भारतीय एजेंसियों ने ड्रग तस्करी के बड़े आरोपी नवप्रीत सिंह को तुर्किये से भारत लाने में सफलता हासिल की। गृह मंत्री अमित ने बताया कि नवप्रीत ने फर्जी पहचान से तुर्किये की नागरिकता ली थी और अफगानिस्तान से हेरोइन व मेथामफेटामाइन की तस्करी करता था। असली पहचान उजागर होने के बाद उसे भारत लाकर जेल भेज दिया गया।

नई दिल्ली। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े आरोपी नवप्रीत सिंह को तुर्किये से भारत लाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित ने शनिवार को स्वयं इस बारे में जानकारी दी। गृहमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार दिसंबर 2029 तक हर ड्रग तस्करी गिरोह को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, नवप्रीत सिंह ने फर्जी पहचान के नाम पर तुर्किये की नागरिकता ली थी और अफगानिस्तान से भारत में हेरोइन और मेथामफेटामाइन की तस्करी जारी रखी थी।

भारतीय एजेंसियों ने उसकी तलाश की और उसकी असली पहचान सामने लायी। इसके बाद उसे तुर्किये से भारत लाया गया। भारत पहुंचने के बाद उसे ड्रग तस्करी और अन्य अपराधों से जुड़े मामलों में जेल भेज दिया गया है। गृह मंत्री ने इस सफलता के लिए सभी एजेंसियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दिसंबर 2029 तक हर ड्रग तस्करी गिरोह को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। नवप्रीत सिंह को आज ही भारत लाया गया है।

 

Read More रात में खाए नूडल्स, सुबह उजड़ गया पूरा परिवार! नोएडा में कई लोगों की मोत

 

 

Read More मुम्बई में अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से मिले जयशंकर, व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

Tags: navpreet

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में 1960 के दशक के चुनावों का अनोखा तरीका : कभी हाथ उठाकर तो कभी रस्सी के दोनों ओर खड़े होकर चुने जाते थे सरपंच, पढ़े लोकतंत्र के शुरुआती दौर के किस्से राजस्थान में 1960 के दशक के चुनावों का अनोखा तरीका : कभी हाथ उठाकर तो कभी रस्सी के दोनों ओर खड़े होकर चुने जाते थे सरपंच, पढ़े लोकतंत्र के शुरुआती दौर के किस्से
चुनाव में ईवीएम और गोपनीय मतदान की चर्चा होती है, लेकिन छह दशक पहले राजस्थान के गांवों में सरपंच चुनने...
जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा : ट्रेलर से टकराया श्रद्धालुओं से भरा ट्रैवलर, 3 लोगों की मौत
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली : अपने खर्चे पर भीड़ लाने के स्पष्ट निर्देश, ठहराने की भी व्यवस्था करो
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भ्रष्टाचार पर प्रहार, 27 अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी
एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल