राकांपा नेता गीता सुशील हिंगे का सड़क दुर्घटना में निधन, पुलिस जांच शुरू

सड़क हादसे में एनसीपी महिला नेता गीता हिंगे का निधन

राकांपा नेता गीता सुशील हिंगे का सड़क दुर्घटना में निधन, पुलिस जांच शुरू

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली-नागपुर हाईवे पर पाचगांव के पास सड़क दुर्घटना में एनसीपी (अजित पवार गुट) महिला शाखा की नेता गीता सुशील हिंगे की मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन ने उनकी कार को टक्कर मारी। पति और चालक गंभीर घायल हैं।

नागपुर। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की महिला शाखा नेता गीता सुशील हिंगे (53) की रविवार देर रात गढ़चिरौली-नागपुर राजमार्ग पर पाचगांव के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार, गीता सुशील हिंगे नागपुर में काम निपटाकर गढ़चिरौली जा रही थीं, तभी देर रात करीब साढ़े बारह बजे एक तेज रफ़्तार वाहन ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनके पति, सुशील ङ्क्षहगे, और चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति के लिए जानी जाने वाली गीता सुशील हिंगे ने क्षेत्र की कई महिला कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया था। उनके असामयिक निधन से पूरे गढ़चिरौली में शोक की लहर दौड़ गई है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान