पेपर लीक की खबर के बाद नीट परीक्षा रद्द : परीक्षा की नई तारीखें अलग से होगी अधिसूचित, नासिक से एक शख्स हिरासत में
इनपुट के बाद एनटीए ने परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया
एनटीए ने केंद्र सरकार की मंजूरी से 3 मई को आयोजित नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द। अनियमितताओं की शिकायतों के बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया था। जांच इनपुट के आधार पर पुनः परीक्षा का निर्णय। नई तारीखें जल्द घोषित होंगी। मामले की सीबीआई जांच करेगी।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-यूटी 2026 (नीट-यूजी) की परीक्षा रद्द करने की घोषणा की है। एनटीए की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में बताया गया कि एजेंसी ने केन्द्र सरकार की मंजूरी से तीन मई को आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा को रद्द करने और इसे फिर से आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षा की नई तारीखें अलग से अधिसूचित की जाएंगी।
परीक्षा में हुई अनियमितता की खबरों के बाद एजेंसी ने आठ मई को इस मामले को स्वतंत्र जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा था। केंद्रीय एजेंसियों की जांच के आधार पर प्राप्त इनपुट के बाद एनटीए ने परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने इस मामले में लगे आरोपों की व्यापक जांच के लिए मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने का भी निर्णय लिया है।
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि नासिक की प्रिंटिग प्रेस में पेपर को छापा गया था। इस मामले में नासिक से एक शख्स को हिरासत में लिया गया है।

Comment List