नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार

पद का दुरुपयोग कर पेपर लीक गिरोह की मदद की

नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने दिल्ली से NTA एक्सपर्ट पैनल सदस्य मनीषा मंधारे को गिरफ्तार किया। आरोप है कि बॉटनी-जूलॉजी पेपर तक पहुंच का दुरुपयोग कर लीक गिरोह की मदद की गई। पुणे में छात्रों के लिए कथित ‘स्पेशल क्लास’ भी चलती थी। देशभर में छापों के बाद अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार।

नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने दिल्ली से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की एक्सपर्ट पैनल सदस्य मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से शिक्षा व्यवस्था में हलचल मच गई है। महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली मनीषा सीनियर बॉटनी टीचर हैं और NEET-UG 2026 परीक्षा प्रक्रिया में NTA की आधिकारिक एक्सपर्ट के रूप में शामिल थीं। जांच एजेंसी के अनुसार, उन्हें बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक विशेष पहुंच प्राप्त थी। आरोप है कि इसी पद का दुरुपयोग कर उन्होंने पेपर लीक गिरोह की मदद की।

CBI जांच में सामने आया है कि अप्रैल 2026 में मनीषा ने पहले से गिरफ्तार आरोपी मनीषा वाघमारे के साथ मिलकर कथित साजिश रची। वाघमारे के जरिए परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जोड़ा गया और पुणे स्थित घर पर विशेष क्लास संचालित की गईं। मामले की जांच तेज करते हुए CBI ने बीते 24 घंटों में देशभर में छह स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल, बैंक रिकॉर्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार