गोवा में नीट छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, सुसाइट नोट में लिखा- अब प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल नहीं होना चाहता
पिता जब घर पहुंचे तो बेटे को फंदे से लटका देखा
NEET छात्र की आत्महत्या। दक्षिण गोवा के कर्टोरिम में 17 वर्षीय NEET छात्र ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक विवाद के बाद वह मानसिक तनाव में था। सुसाइड नोट में प्रतियोगी परीक्षाओं से दूरी की बात लिखी मिली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गोवा। दक्षिण गोवा के कर्टोरिम क्षेत्र में 17 वर्षीय नीट के छात्र ने आत्महत्या कर ली। हाल ही में सरकार की ओर से नीट की परीक्षा को रद्द कर दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार छात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET से जुड़ी परिस्थितियों को लेकर मानसिक तनाव में था। यह भी बताया जा रहा है कि पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा रद्द होने की खबर से वह काफी परेशान था।
वह एक हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। मौके से एक नोट भी मिला है, जिसमें कथित तौर पर लिखा कि वह अब प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल नहीं होना चाहता। घटना के समय उसकी मां और बहन गांव गई हुई थीं। छात्र के पिता रेलवे में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। वह जब घर पहुंचे तो बेटे को फंदे से लटका हुआ देखा। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comment List